CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की टिफिन पर चर्चा, कहा – “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”

मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की टिफिन पर चर्चा, कहा – “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”

By Newsdesk Admin
11/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ के विधायक, सांसद, मंत्रियों के मैनपाट में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का असर वैशाली नगर विधानसभा में दिखाई देने लगा है। प्रशिक्षण से लौटे विधायक रिकेश सेन ने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ आज सुपेला में टिफिन पर चर्चा कर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम में विधायक ने पार्टी के संबंध में जानकारी देते हुए अनुशासन, क्षेत्र मेंं जनता से सम्पर्क और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।

श्री सेन ने बताया कि अप्रैल महीने से प्रारंभ स्कूटी से वार्ड तक पहुंचने के अभियान में अब संबंधित वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हों तथा इस दौरान वार्ड के लोगों को भी टिफिन के साथ आमंत्रित कर सामूहिक चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान हेतु प्रयास करेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सिपाही हैं तथा हमारी पार्टी भाजपा में अनुशासन का बड़ा महत्व है।

भाजपा का लक्ष्य सदैव देश के हर कोने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का रहा है। इस पार्टी में हम सभी अपने आपको एक बड़े परिवार का सदस्य मानते हैं। इसलिए यही पारिवारिक फिलिंग हमें अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचानी है।

वार्ड स्तर पर टिफिन पर चर्चा के आयोजनों से संबंधित क्षेत्र के लोग पारिवारिक सदस्य की तरह शामिल होकर अपना सुख दु:ख एक-दूसरे से शेयर कर सकेंगे। 

वैशाली नगर विधानसभा में सुपेला, कैम्प, वैशाली नगर तथा कोहका सहित कुल 4 मंडल हैं जिनमें टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम वार्ड स्तर तक आयोजित कर हमें सभी के बीच पहुंचना है जिसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने भी भाजपा की रीति नीति और संगठन गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिस तरह विधायक श्री सेन ने प्रशिक्षण के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले दिशा निर्देश को सभी के बीच शेयर किया उसी तरह मंडल स्तर पर बैठक कर कनिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं तक टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा पहुंचानी है।

“टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम में विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने घर से टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे और विधायक तथा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए टिप्स को भोजन करते हुए ग्रहण किया।

कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह, मनोज तिवारी, विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष वैशाली नगर शशि भगत, कैम्प तरूण सिंह, कोहका गोपाल साहू, मुखविंदर सिंह, नंदकिशोर टंडन, मनीष सिंह, वेणुगोपाल, मोहनलाल कुकरेजा, दिनेश साहू, पवन सिंह, सूर्यकांत बघेल, आलोक जैन, दिनेश चुरहे, मुरलीधर गुलहने, अंकुर शर्मा, दविंदर सिंह, भाजयुमो वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, अवतार सिंह, सतबीर सिंह, अर्पित तिवारी, संजय सिंह राठौर, कुबेर शर्मा, शिवम चौहान, रवि राजपूत, गुंजन देवांगन, गुरमीत सिंह गिल, राजवीर सिंह, आसिफ, हर्षित चौकसे, रमाकांत गुप्ता, हरविंदर सिंह, जसकेतन तांडी, संजय साहू, गुरचरण बग्गा, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, विवेकानंद सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बार-बार रिजेक्शन से तंग युवक ने बनाया ‘मजाकिया’ रिज्यूमे, अब कंपनियां दे रहीं इंटरव्यू का बुलावा!
Summer Special Train Timing: यात्रियों के लिए राहत, 2 अप्रैल से बदलेगा शेड्यूल, छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर नई टाइमिंग लागू
CGPSC Scam : पीएससी घोटाला मामले में CBI को झटका, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
IRCTC Website Down 2025 : धनतेरस पर डिजिटल झटका! IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, हजारों यात्रियों की बुकिंग अटकी
Digital Governance Chhattisgarh 2025 : अब घर बैठे भरें टैक्स, करें शिकायत और पाएं परमिट, निकाय होंगे ऑनलाइन, यूपीआई से होगा हर भुगतान!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?