CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Vyapam exam rules : 27 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, इन कड़े नियमों से गुजरना होगा परीक्षार्थियों को

Chhattisgarh Vyapam exam rules : 27 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, इन कड़े नियमों से गुजरना होगा परीक्षार्थियों को

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share
Chhattisgarh Vyapam exam rules
Chhattisgarh Vyapam exam rules

सीजी भास्कर,17 जुलाई| Chhattisgarh Vyapam exam rules : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा।  परीक्षा के सफल संचालन और सुचारु व्यवस्था के लिए व्यापमं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना है।

व्यापमं द्वारा सख्त निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना है। ताकि फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनना अनिवार्य है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि लाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा कक्ष में केवल नीले या काले बाल पॉइंट पेन से उत्तर लेखन की अनुमति होगी।

परीक्षार्थी को व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र और ’फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। फोटो रहित प्रवेश पत्र होने पर दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र के सभी पेज का एक तरफा प्रिंट निकालें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में व्यापमं की प्रति जमा करनी होगी। परीक्षा प्रारंभ और समाप्ति के 30 मिनट के भीतर परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षार्थी की अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। व्यापमं ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें एवं परीक्षा में समय पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराएं।

Chhattisgarh Police Promotion : राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति
School Farewell Stunt Chaos: विदाई समारोह बना खतरे का मैदान, स्कूल परिसर में खुलेआम स्टंट से उड़ी नियमों की धज्जियां
Bhilai Robbery : छात्रों को चाकू दिखाकर लूटने वालों का ऐसे खुला राज, पुलिस की कार्रवाई से सामने आई पूरी कहानी
2025 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की शासकीय अवकाशों की सूची, सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश मिला कर 96 दिवस की छुट्टियां घोषित
Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liver Health
Liver Health : लिवर को स्वस्थ रखने में लोग कर रहे हैं बड़ी अनदेखी, डॉक्टर ने बताया किस बीमारी से बचाव है सबसे जरूरी

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : आजकल लिवर को…

Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान धान (Agristack…

Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE
Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन

छत्तीसगढ़ के भिलाई के लिए गर्व की खबर…

Sikasar Dam Water Release : सिकासार जलाशय से नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा पानी, पैरी नदी किनारे अलर्ट
Sikasar Dam Water Release : सिकासार जलाशय से नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा पानी, पैरी नदी किनारे अलर्ट

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के…

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे

रायगढ़ जिले में एक बार फिर औद्योगिक हादसा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?