CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी: कम मार्क्स आने से था तनाव में…

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी: कम मार्क्स आने से था तनाव में…

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र रोहित कुमार मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र पटना के दानापुर क्षेत्र स्थित विजय विहार कॉलोनी के साधना कॉटेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

Contents
  • कमरे में बंद, पंखे से लटका था शव
  • मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम
  • क्या थी आत्महत्या की वजह?
  • एक जरूरी सवाल

कमरे में बंद, पंखे से लटका था शव

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र बक्सर जिले के चनवथ गांव का निवासी था और उसके पिता पंकज कुमार मेहता गांव के मुखिया हैं। रविवार की रात जब उसका रूम पार्टनर घूमकर लौटा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।

आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों और संचालक को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो रोहित का शव पंखे के हुक से लटका मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम

घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

क्या थी आत्महत्या की वजह?

मृतक के पिता ने बताया कि रोहित पहले बिहटा में रहकर पढ़ाई करता था, फिर सगुना खगौल रोड स्थित फिजिक्स वाला संस्थान में एडमिशन लिया। उसने इस साल NEET की परीक्षा दी थी लेकिन अच्छे अंक नहीं आए। इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया था।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह निराश था। सबसे हैरानी की बात यह है कि रोहित की शादी इसी साल 11 अप्रैल को हुई थी। बावजूद इसके, मानसिक तनाव और असफलता के दबाव ने उसे तोड़ दिया।

एक जरूरी सवाल

यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। क्या हम अपने बच्चों पर अनजाने में अत्यधिक अपेक्षाओं का बोझ डाल रहे हैं? क्या कोचिंग कल्चर और एग्ज़ाम प्रेशर ने युवाओं को मानसिक रूप से असहाय बना दिया है?

Road Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, प्रधान आरक्षक समेत मासूम बच्ची की मौत से पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बहू को ससुराल के घर पर कब्जे का अधिकार नहीं, याचिका खारिज
Nandanvan Jungle Safari closed : दो दिन के लिए बंद रहेंगे नंदनवन और जंगल सफारी
Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
Vinesh Phogat Comeback : रेसलर विनेश फोगाट करेंगी मैट पर कमबैक… वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?