CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे

Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
Jharkhand Cabinet Decisions 2025
Jharkhand Cabinet Decisions 2025

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। झारखंड कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन, विधि व्यवस्था और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सहमति जताई है। मंत्रिपरिषद ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को स्वीकृति देते हुए विश्वविद्यालयों में राज्यपाल के अधिकार सीमित किए हैं। विधेयक के लागू होने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों समेत सभी पदों पर नियुक्ति का पूरा अधिकार अब राज्य सरकार के पास होगा।

झारखंड में अब एक अधिनियम (सिंगल अंब्रेला एक्ट) से राज्य के सभी 13 विश्वविद्यालयों में नियुक्तियां होंगी। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने राज्य योजना अन्तर्गत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। ये क्लीनिक छोटे-छोटे मुहल्लों, झुग्गी-झोपड़ियों तथा बस्तियों में चलाई जाती हैं। झारखंड में इनकी संख्या 140 है। 

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत उन सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है जो 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होते हैं। ऐसे कर्मचारियों को अब सेवानिवृत्ति से पूर्व एक वेतन वृद्धि दी जाएगी। यह उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा जिनकी वेतन वृद्धि केवल कुछ दिनों या महीनों के अंतर से छूट जाती थी। सीमा पर दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए और उग्रवादी घटनाओं में बलिदान होने वाले अर्द्धसैनिक बल के जवानों के आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ऐसे जवानों के स्वजन को सरकारी नौकरी तथा विशेष अनुग्रह राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बलिदान होने वाले ऐसे जवानों के स्वजन को सरकारी नौकरी की नियुक्ति प्रक्रिया में छूट दी जाएगी।

बंगाल सरकार ने SIR प्रक्रिया पर लगाई ब्रेक, चुनाव आयोग से मांगा दो साल का वक्त
Mahakal Darshan : लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, फिर भी महाकाल के दर्शन में सिर्फ 30 से 60 मिनट का इंतजार
Pickup Accident Jashpur : छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था गौवंश, पुलिस पीछा करते ही पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत, तस्कर फरार
Nitin Gadkari 2029 Role : असली फिल्म अभी बाकी है”….2029 को लेकर गडकरी का बड़ा संकेत…
Gujarat Cabinet Expansion 2025 : सत्ता का नया संतुलन… हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा समेत 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?