CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर – “अरूण-वरूण” दो भाइयों की शिकायत लेकर शहर के संभ्रांत परिवार की महिला पहुंची थाना, कहा – भूत-प्रेत भगाने और गड़ा खजाना दिलाने ठग लिया 1 करोड़ से अधिक रूपया, 14 भूत भगाने लिए 40 लाख की हुई पूजा, सोने की अंगूठी भी दी….. पढ़िए मामले पर पुलिस का दावा….‼️

बड़ी खबर – “अरूण-वरूण” दो भाइयों की शिकायत लेकर शहर के संभ्रांत परिवार की महिला पहुंची थाना, कहा – भूत-प्रेत भगाने और गड़ा खजाना दिलाने ठग लिया 1 करोड़ से अधिक रूपया, 14 भूत भगाने लिए 40 लाख की हुई पूजा, सोने की अंगूठी भी दी….. पढ़िए मामले पर पुलिस का दावा….‼️

By Newsdesk Admin
12/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मकान में प्रेतों का वास है, इन्हें भगाना होगा फिर मिलेगा घर की मिट्टी के नीचे दबा सैकड़ों टन सोना, कुछ ऐसे ही स्वप्न जाल फैला कर एक संभ्रांत परिवार से 1 करोड़ रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है।

हैरत की बात यह है कि इस गोलमाल मामले की शुरूआत सोशल मीडिया से 8 साल पहले हुई और इस तरह की जालसाजी समझने में पीड़ित परिवार को वर्षों लग गए।

जी हां हम आपको बता रहे हैं एक अनूठा और चौंकाने वाला मामला जो कि मध्य प्रदेश के जबलपुर की अनंतारा कॉलोनी का है। एक प्रतिष्ठित परिवार से भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है, ऐसा आरोप ठगी का शिकार हुई एक संभ्रांत परिवार की महिला थाना पहुंच लगा रही है। उसके अनुसार इस बड़ी ठगी के पीछे दो सगे भाई तथा उनका एक मित्र जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने पीड़ित परिवार को यह विश्वास दिलाया कि उनके घर और जमीन पर भूत-प्रेत का साया है।

पीड़ित श्रीमती शकुंतला देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2017 से दो सगे भाई अरुण एवं वरुण दुबे और उनके मित्र सचिन उपाध्याय ने पूजा-पाठ के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। 2016 में शकुंतला के बेटे विजेंद्र की सोशल मीडिया पर अरुण और वरुण से दोस्ती हुई थी। दोनों भाइयों ने स्वयं को वेद ज्योतिष शास्त्र का विद्वान बताया और वे किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं, यह दावा किया।नतीजतन बेटे ने मां शकुंतला देवी और परिवार से तथाकथित ज्ञानी और ज्योतिष विद्या के मास्टर अरूण और वरूण से मिलवाया। श्रद्धा और आस्था के इस कुटिल भंवरजाल में फंसी शकुंतला देवी के परिवार को दोनों ने भरोसा दिलाया कि उनके घर में भूत-प्रेत का साया है जिसके लिए पूजा जरूरी है।उन्होंने परिवार को डरा कर पूजा-पाठ करवाया तथा कहा कि उनके गुरु दंडी स्वामी, सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे।

Oplus_131072

शकुंतला देवी ने दंडी स्वामी को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। कुछ दिनों पश्चात् अरुण और वरुण दंडी स्वामी का पत्र लेकर पहुंचे और बताया कि शकुंतला देवी की जमीन में एक, दो, तीन नहीं कुल 14 भूत निवास करते हैं और यही उनके जीवन में समस्याएं पैदा करते हैं। भूत भगाने के नाम पर अरूण-वरूण ने तकरीबन 40 लाख रुपये वसूले और इस तरह की सौदेबाजी का मध्यस्थ बना सचिन उपाध्याय।मकान में प्रेत बाधा से मुक्त होने की गई पूजा और दान के बाद तीनों ने दंडी स्वामी का एक और पत्र लाकर दिया जिसमें बताया गया था कि शकुंतला देवी के एक अन्य मकान में भी सैकड़ों प्रेत रहते हैं। उन्हें सुझाव दिया गया कि उस मकान को दान कर देने से सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। शकुंतला देवी ने मकान दान कर दिया और इसी मकान में अरूण और वरूण रहने भी लगे।

इस बीच शकुंतला देवी को यह भी कहा कि उनकी जमीन के नीचे सैकड़ों टन सोना और चांदी दबा है, जिसे पूजा के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। इस पूजा के लिए उन्होंने 6 लाख रुपये और सोने की अंगूठी के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये लिए। इस प्रकार ठगों ने परिवार से कुल एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली।‌ शकुंतला देवी की आंख खुलने के बाद उन्होंने शिकायत समीपस्थ थाना में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Cyber Crime Raipur : वर्दी और पद का अपमान, महिला अधिकारी से डिजिटल दरिंदगी
विधानसभा में MLA रिकेश सेन ने भिलाई और वैशाली नगर की 6 लाख आबादी के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उठाए प्रश्न, कहा – “सिर्फ घोषणाओं में नहीं पर्याप्त सेटअप के साथ सुपेला को बनाएं सौ बिस्तर अस्पताल”
झारखंड में बारिश बनी ‘आफत’: जोन्हा फॉल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बहे DPS टीचर का अब तक पता नहीं!
Minor Rape Case Jehanabad: परीक्षा से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी, आरोपी जेल भेजा गया
AI Smart Glasses Police : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हाईटेक कवच, AI चश्मों से होगी संदिग्धों की पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?