CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल की छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़ कर दी पिटाई, बनाया विडियो, पिता ने छात्रा को मारा, जांच में जुटी पुलिस

स्कूल की छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़ कर दी पिटाई, बनाया विडियो, पिता ने छात्रा को मारा, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
13/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है‌ लेकिन गुरु और शिष्य कभी-कभी इस रिश्ते को कलंकित भी कर देते हैं। बिहार के मोतिहारी में एक कलियुगी शिक्षक ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। अपने कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने गुरुजी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि यह शर्मनाक घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां शिक्षक को छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिले के घोड़ासहन प्रखंड के एक सरकारी शिक्षक ने समाज को कलंकित करने का काम किया है।‌ वहीं गुरुजी के गन्दा चेहरा सामने आने के बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी झरौखर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और अपने विद्यालय के ही आठवीं क्लास की छात्रा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है, जिसके बाद लोगों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

शिक्षक की पहचान अठमोहान निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक आठवीं की छात्रा को कई माह से बहला-फुसला कर घोड़ासहन अवस्थित अपने डेरा के आलावा विभिन्न स्थानों पर ले जाता था, जिसको लेकर मोहल्ले वाले पहले से नाराज थे। शुक्रवार के दिन भी आठवीं की छात्रा शिक्षक के डेरा पर गई थी। इस बात की भनक जब मोहल्ले वाले को लगी तो मोहल्ले वालों ने शिक्षक को रंगे हाथ छात्रा के साथ पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।‌ इतना ही नहीं शिक्षक ने जब भागने की कोशिश की तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह शिक्षक ने दूसरे के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता द्वारा भी छात्रा को भी पीटने की बात कही जा रही है। जानकारी मिली है कि शिक्षक पहले से शादीशुदा है, जबकि छात्रा नाबालिग है। इस तरह का मामला संज्ञान में आने के बाद घोड़ासहन के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक पर कारवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

आतंक से निपटने के लिए भारत ने 2000 करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी
Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
AAP Breaking News : शराब घोटाले में बढ़ी CM केजरीवाल की मुश्किलें 🛑 अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत 🛑 27 अगस्त तक रहेंगे जेल में
दुर्ग संभाग : 17 बंदरों की हत्या से सनसनी, हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
Ratan Devasi MLA statement : कांग्रेस विधायक रतन देवासी का गंभीर आरोप – “पूर्व मंत्री और बेटे से परिवार को धमकी, अब जान का खतरा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

राजधानी में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच…

Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद
Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद

नवा रायपुर देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के…

Gangrel Robbery Case
Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद

गंगरेल बांध इलाके में चाकू दिखाकर युवक से…

Abhilash Netam Death
Abhilash Netam Death : गरियाबंद में 8 दिन में दूसरी मौत, इलाज और इंजेक्शन को लेकर फिर उठे सवाल

मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर क्षेत्र में इलाज के…

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?