CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा” सपने के बाद युवक को 40 दिन में 7वीं बार सांप ने काटा, नौ बार डंसेगा और हो जाएगी मौत, रहस्यमयी “राज” पर आस्था भारी, पिता बोले- “अब भगवान ही सहारा”

“मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा” सपने के बाद युवक को 40 दिन में 7वीं बार सांप ने काटा, नौ बार डंसेगा और हो जाएगी मौत, रहस्यमयी “राज” पर आस्था भारी, पिता बोले- “अब भगवान ही सहारा”

By Newsdesk Admin
13/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सातवीं बार विकास दुबे को 40 दिन के भीतर सांप ने गुरुवार को काट लिया है। उसे एक बार फिर प्राइवेट नर्सिंग होम में रात में ही भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है जबकि पूरा परिवार दहशत में है। युवक को सपना आने के बाद लगातार सांप काट रहा है।

आपको बता दें कि सौंरा गांव के सुरेंद्र द्विवेदी के बेटे विकास दुबे (24 वर्ष) के सांप जैसे पीछे ही पड़ा है। विकास ने बताया कि उसे सपना आया है। सपने में स्वयं सांप कह रहा है कि उसे नौ बार काटेगा। वह अंतिम बार किसी भी उपचार से नहीं बचेगा। सांप काटने के चार घंटे पहले से उसकी दाहिनी आंख फड़फड़ाने लगती है। उसे कई तरह का डर सताने लगता है और फिर आखिरकार उसे सांप डंस ही लेता है। 40 दिनों के भीतर सातवीं बार सांप काटने के बाद ये राज अब रहस्यमयी होता जा रहा है। पिता सुरेंद्र का कहना है कि सांप के काटने से पूरा परिवार दहशत में है। वह हर उपाय कर चुके हैं, लेकिन कहीं से मुक्ति नहीं मिल रही है। उन्हें अब भगवान का ही सहारा है। हालांकि छह बार सांप ने शनिवार व रविवार को ही काटा। इस बार गुरुवार को सांप ने काटा है। उसका उपचार डॉ. जवाहर लाल कर रहे हैं। वह अभी खतरे से बाहर है।

दूसरी तरफ इस मामले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है और इस समय इसकी सबसे चर्चा भी हो रही है। चिंता की बात यह है कि 40 दिन में सात बार फतेहपुर में सांप ने विकास को काटा है, इसी वजह से सीएमओ ने इस मामले में अब जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना को लेकर फतेहपुर के सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी ने कहा है कि यह सही बात है कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। कल जब मैं डीएम ऑफिस में बैठा था तब मीटिंग के दौरान पीड़ित के बारे में डीएम साहब को एक एप्लीकेशन दी गई थी। उस एप्लीकेशन में बताया गया था कि युवक को 5 से 6 बार सांप काट चुका है, अब बताया जा रहा है कि सांप ने सातवीं बार भी इस युवक को काटा है। हैरानी की बात यह है कि हर बार शनिवार-रविवार को सांप डसता था, लेकिन इस बार पहले डंस लिया है।

सीएमओ ने जोर दिया है कि पीड़ित परिवार सांप काटने के बाद हर बार एक विशेष प्राइवेट अस्पताल में जाता है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उस एक ही अस्पताल में हर बार विकास को क्यों ले जाया जा रहा है?आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद एक मेडिकल बोर्ड पहले से ही बना दिया गया है, 2 से 3 दिन के अंदर में इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट भी आने वाली है।‌ सीएमओ यह भी मानते हैं कि अगर विकास को सात बार सांप ने काटा है तो बॉडी पर उसके सात निशान भी होने चाहिए। ऐसे में खुद एक टीम हॉस्पिटल जाकर विकास से मुलाकात करने वाली है।

फतेहपुर के डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एक ही सांप ने बार-बार काटा है या सात अलग अलग सांपों ने विकास को काटा है। प्राथमिकता इस बात पर दी जा रही है कि सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाए, वहीं विकास का जल्द से जल्द इलाज किया जाए।

साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव
Bhopal Voter Verification Drive: दो दिन में 2.07 लाख मतदाताओं की घर-घर जांच, प्रशासन फुल एक्शन मोड में
Bhilai Breaking: पत्नी पर चरित्र शंका करने वाले पति ने की मारपीट 🛑 महिला पहुंची थाना 🛑 मामला भिलाई का
Forest Checkpost Illegal Collection: हाईटेक बेरियर बना अवैध वसूली का अड्डा, चेकिंग के नाम पर रोज़ चल रहा खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

राजधानी में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच…

Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद
Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद

नवा रायपुर देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के…

Gangrel Robbery Case
Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद

गंगरेल बांध इलाके में चाकू दिखाकर युवक से…

Abhilash Netam Death
Abhilash Netam Death : गरियाबंद में 8 दिन में दूसरी मौत, इलाज और इंजेक्शन को लेकर फिर उठे सवाल

मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर क्षेत्र में इलाज के…

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?