CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खौफनाक मर्डर: पत्नी के सामने प्रेमी ने गैंती से पति को उतारा मौत के घाट

खौफनाक मर्डर: पत्नी के सामने प्रेमी ने गैंती से पति को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जुलाई |

Contents
  • प्रेम-प्रसंग बना खून की होली की वजह
  • हत्या के समय पत्नी थी मौजूद
  • अस्पताल में तोड़ा दम
  • आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हिरासत में
  • जांच जारी, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

Janjgir-Champa Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के सामने ही उसके प्रेमी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हथियार के रूप में इस्तेमाल हुआ गैंती (मिट्टी खोदने वाला औजार)। वारदात इतनी भयानक थी कि दीवारों और फर्श पर खून के छींटे तक नजर आए। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की है।

प्रेम-प्रसंग बना खून की होली की वजह

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमरनाथ केवट (37) की पत्नी ईश्वरी केवट (32) का पिछले एक साल से अपने रिश्तेदार युवराज केवट से प्रेम संबंध चल रहा था। युवराज मुंगेली के महुआकापा गांव का रहने वाला है और पेशे से राज मिस्त्री है। कुछ दिन पहले ईश्वरी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन 22 जुलाई को वापस पति के पास लौट आई थी।

हत्या के समय पत्नी थी मौजूद

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे युवराज केवट स्कूटी से ईश्वरी के घर पहुंचा। उस समय अमरनाथ और उसकी पत्नी घर पर ही थे। बिना कुछ कहे, युवराज ने घर में रखी गैंती उठाई और अमरनाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरा और सीना लहूलुहान हो गया। गैंती शरीर में धंस गई थी। अमरनाथ की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी, तो सामने बेटे का खून से सना शरीर पड़ा था और प्रेमी मौके से भाग चुका था।

अस्पताल में तोड़ा दम

आसपास के लोगों की मदद से अमरनाथ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया।

आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हिरासत में

सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल गैंती को जब्त कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं, फरार आरोपी युवराज को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ईश्वरी केवट को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच जारी, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

CSP कविता ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पीछे की असल वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम
Naib Tehsildar Death : नायब तहसीलदार निधि नेताम का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
SIR In Rajasthan : मतदाता डेटा अपलोड करते समय BLO की गई जान, परिवार ने लगाए ये आरोप
Typo Error Case: शहडोल में एक टाइपो ने छीन लिया युवक का एक साल—रिहाई पर फूटा दर्द, बोला—‘समय कौन लौटाएगा?’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : शादी का वादा टूटना हर बार दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने आरोपी की बरी होने का फैसला रखा बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का वादा पूरा नहीं…

National Conference Internal Dissent : मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ा असंतोष, नाराज विधायकों ने खोला मोर्चा

National Conference Internal Dissent :

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh : युवराज सिंह ने उठाई युवा खिलाड़ियों की आवाज, अभिषेक और वैभव को वनडे में मौका देने की मांग

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को वनडे टीम…

Delhi Traders Appeal :
Delhi Traders Appeal : दिवाली के पीक सीजन में बाजार बंद न हों, व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील

Delhi Traders Appeal : व्यापारियों का कहना है…

AI Matrimony Fraud
AI Matrimony Fraud : एआई से बनाई काल्पनिक दुल्हनों के नाम पर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालक गिरफ्तार

विवाह के इच्छुक युवकों से ऑनलाइन ठगी करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?