CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shubman Gill Statement : बुमराह खेलें या न खेलें, ये टीम अब डरती नहीं, गिल-गंभीर की दो टूक

Shubman Gill Statement : बुमराह खेलें या न खेलें, ये टीम अब डरती नहीं, गिल-गंभीर की दो टूक

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Shubman Gill Statement
Shubman Gill Statement

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के विरुद्ध मौजूदा सीरीज के निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में खेलने में सफल रहते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि टीम की मूल योजना उन्हें तीन मैचों तक सीमित रखने की थी। बुमराह को अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत इस टेस्ट सीरीज के केवल तीन मैच में खेलना था। वह एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए, लेकिन बाकी तीन टेस्ट मैचों में खेले।

मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच ड्रा रहने के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है और इस तरह से भारत को पांच मैचों की सीरीज को बराबर करने के लिए 31 जुलाई से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। गिल ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल कार्यक्रम में कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और हमारे लिए उपलब्ध हैं तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं खेल पाते हैं तो मुझे तब भी लगता है कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। बुमराह ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में 33 ओवर गेंदबाजी की।

उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की है, जो लगभग 24 ओवर प्रति पारी है। उन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं और इस तरह से अपने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का मानना है कि बुमराह सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेलेंगे या नहीं, इसका खुलासा न करके गिल ने सही रणनीतिक फैसला लिया। कुक ने कहा कि भले ही वह खेलने नहीं जा रहा हो, आप अभी लोगों को यह नहीं बताएंगे। यह विशुद्ध रणनीतिक फैसला होगा। उन्होंने सीरीज के शुरू में यह कहकर गलती की थी कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे।

अगर वह फिट नहीं होते हैं तो उनका नहीं खेलना ही सही फैसला होगा। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की कि सभी तेज गेंदबाज ओवल टेस्ट से पहले चयन के लिए उपलब्ध हैं और उन्होंने बुमराह के अगले मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया। गंभीर ने कहा कि सभी तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं। किसी के चोटिल होने की कोई आशंका नहीं है। हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

गंभीर ने गिल के आलोचकों को लताड़ा

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के विरुद्ध चौथे टेस्ट मैच में भारत के संघर्षपूर्ण ड्रा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के अंदर के जुझारू व्यक्तित्व को फिर से सामने ला दिया है जिन्होंने कप्तान शुभमन गिल के आलोचकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि भारतीय टीम स्वदेश के आम आदमी के लिए खेलती है। गंभीर चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अतीत के नक्शेकदम पर चलने के बजाय अपना इतिहास खुद बनाए। उन्होंने कहा कि मैनचेस्टर टेस्ट में यादगार वापसी के बाद वे इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गंभीर ने कहा कि वे अपने देश के आम आदमी के लिए जूझना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टेस्ट मैच में कई लोगों ने हमारी हार सुनिश्चित मान ली थी लेकिन हमने शानदार वापसी की। यही इस टीम की नींव है। मुख्य कोच ने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जो इस ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।

Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
Vaibhav Suryavanshi : दलीप ट्रॉफी डेब्यू में फेल, 2 चौके जड़कर 8 रन पर आउट
Rishabh Pant Test Captain : सीके नायडू से लेकर ऋषभ पंत तक… रुड़की का छोरा बना भारत का 38वां कप्तान
Rinku Singh-Priya Saroj engagement :  क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, रिंग पहनाते ही इमोशनल हुईं सांसद, देखें VIDEO
Chhattisgarh National Games Hosting: 40वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?