CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Schools Closed Due To Rain : वर्षा से बिगड़े हालात, सड़कों पर चलीं नावें, 11 जिलों के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया

Schools Closed Due To Rain : वर्षा से बिगड़े हालात, सड़कों पर चलीं नावें, 11 जिलों के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Schools Closed Due To Rain
Schools Closed Due To Rain

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। राजस्थान के लगभग एक दर्जन जिलों में सोमवार सुबह से भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति गंभीर हो गई। भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण प्रदेश के 11 जिलों में स्कूलों में अगले दो दिनों तक अवकाश घोषित किया गया है।

धौलपुर में निरंतर हो रही बारिश के कारण नार्वती नदी उफान पर है, जिससे जिला मुख्यालय से लगभग 60 गांवों का संपर्क टूट गया है। भीलवाड़ा में रविवार से जारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। बिजौलिया और शाहपुरा क्षेत्रों में सड़कों पर पांच से छह फीट पानी भर गया है, जिससे सड़कों पर नावें चल रही हैं। लोगों को नावों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

सिरोही के केराल गांव में एक निजी स्कूल की बस पानी में फंस गई, जिसमें सवार 35 बच्चों को ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

चित्तौड़गढ़ में बेड़च नदी की पुलिया पार करते समय दो बाइक सवार युवक बह गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। झालावाड़ में भी भारी बारिश के कारण कई गांवों में स्थिति बिगड़ गई है।

प्रशासन ने भीलवाड़ा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही भोजन के पैकेट भी वितरित किए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

चौबीस घंटे में 155 मिमी वर्षा से पटना के निचले इलाके डूबे

बिहार के पटना में 24 घंटे के दौरान 155.2 मिमी बारिश से निचले इलाके डूब गए। कंकड़बाग, राजेंद्रनगर व पाटलिपुत्र कालोनी में घुटने से कमर भर पानी जमा हो गया। एनएमसीएच व श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में परिसर से लेकर वार्ड व आइसीयू तक पानी फैल गया।

शहर के अधिकतर गली-मोहल्ले व सड़कों पर तालाब जैसा दृश्य दिखा। एयरपोर्ट पर छह उड़ाने विलंबित रहीं।

ट्रैक पर पानी आने से पटना के आसपास कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार से छह दिनों तक पटना सहित दक्षिणी भागों में अच्छी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

चार जिलों जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया में बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट एवं तीन जिलों गया, नवादा और मुंगेर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

RSS Leader Son Murder Case : आरएसएस के पदाधिकारी के बेटे की हत्या, आंख फोड़ी और कान काटे
संगम स्नान कर रायपुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर भेजे गए जिला अस्पताल, बोलेरो ट्रक भिड़ंत
हेमकुंड साहिब के लिए आज से हेली ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें- किराया और जरूरी जानकारी
नेपाल भागने की फिराक में बाबा सिद्दीकी का हत्यारा सपड़ाया, यूपी टास्क फोर्स की मदद से मुम्बई पुलिस को बड़ी सफलता
‘इस्लाम कबूल कर लें ट्रंप…,’ इजिप्ट के मशहूर मौलाना की सलाह के बाद लोग सुझाने लगे नए नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cage Wheel Tractor : खेत से बाहर निकलते ही बदलने होंगे ट्रैक्टर के पहिए, अब नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 29 जून। बस्तर जिले में अब…

Jagdalpur Rain : पहली ही बारिश ने खोल दी शहर की तैयारी की पोल, अब जलनिकासी व्यवस्था पर उठने लगे नए सवाल

सीजी भास्कर, 29 जून। मानसून की पहली तेज…

MacBook : महंगे हुए मैकबुक और आईपैड के पीछे क्या है नई वजह, अब चीनी चिप कंपनी के लिए मंजूरी की कोशिश

सीजी भास्कर, 29 जून। मैकबुक और आईपैड की…

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?