CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अबूझमाड़िया समाज का अल्टीमेटम: “मतांतरण नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे”

अबूझमाड़िया समाज का अल्टीमेटम: “मतांतरण नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे”

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर और अबूझमाड़ इलाके में तेजी से फैल रहे धार्मिक मतांतरण और मानव तस्करी को लेकर अबूझमाड़िया जनजाति ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। अबूझमाड़िया समाज का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

Contents
  • मिशनरियों पर गंभीर आरोप, राष्ट्रपति से लगाई गुहार
  • नारायणपुर में हुई बैठक, जनजागरण की रणनीति
  • दुर्ग स्टेशन पर मानव तस्करी का खुलासा
  • “अबूझमाड़िया संस्कृति को खतरा”
  • हिंदू संगठनों का भी विरोध तेज

मिशनरियों पर गंभीर आरोप, राष्ट्रपति से लगाई गुहार

अबूझमाड़िया समाज कल्याण एवं विकास समिति ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए मांग की है कि उन्हें मतांतरण के कुचक्र से बाहर निकाला जाए। समाज का आरोप है कि क्षेत्र में मिशनरी संगठनों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और भोले-भाले आदिवासियों को नौकरी, पैसा और सुविधाओं का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

नारायणपुर में हुई बैठक, जनजागरण की रणनीति

सोमवार को नारायणपुर में हुई समाज की अहम बैठक में इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज अब गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाएगा। यदि प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सामूहिक प्रदर्शन और सड़क आंदोलन किया जाएगा।

दुर्ग स्टेशन पर मानव तस्करी का खुलासा

कुछ ही दिन पहले दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा हुआ था, जब रेलवे पुलिस ने तीन आदिवासी युवतियों को मानव तस्करी के आरोप में पकड़ा, जिन्हें उत्तर प्रदेश के आगरा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक एजेंट सुखमन मंडावी और दो ननों को भी गिरफ्तार किया था। यह घटना अबूझमाड़िया समाज के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है।

“अबूझमाड़िया संस्कृति को खतरा”

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़िया समाज अध्यक्ष रामजी राम ध्रुव और जनपद उपाध्यक्ष मंगडूराम नुरटी ने कहा कि,

“हमारी जनजाति की संस्कृति बहुत ही अनोखी है। यह केवल अबूझमाड़ क्षेत्र में निवास करती है और राष्ट्रपति की दत्तक जनजाति मानी जाती है। मतांतरण की वजह से हमारी परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान खतरे में पड़ गई है।”

हिंदू संगठनों का भी विरोध तेज

हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में कड़ा विरोध जताते हुए धार्मिक साहित्य वितरण और बाइबल बांटने जैसी गतिविधियों की निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन घटनाओं की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

“अगर प्रशासन अब भी चुप बैठा रहा, तो आने वाले समय में यह समाज की अस्तित्व की लड़ाई बन जाएगी।”

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ
NH-30 Road Construction Review: मुख्यमंत्री ने सड़क गुणवत्ता पर दिखाई सख्ती, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
जल प्रदूषण मामले में भाटिया वाइंस पर ₹1.20 लाख का जुर्माना, पर्यावरण मंडल की बड़ी कार्रवाई
Fake Kidnapping Case Bilaspur : गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था युवक, पैसे खत्म हुए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से 10 लाख की मांगी फिरौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?