CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुठभेड़: शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, दो जवान घायल

मुठभेड़: शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, दो जवान घायल

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

सुकमा, छत्तीसगढ़।
शहीदी सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जंगल के भीतर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

Contents
  • हमला पहले से प्लान था
  • नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका
  • ऑपरेशन की निगरानी में टॉप अफसर
  • क्या है शहीदी सप्ताह?

बारिश के बीच भी बंदूकें गरज रही हैं, और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल की सटीक जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

हमला पहले से प्लान था

सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इनपुट था कि शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुकमा के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया।

मुठभेड़ के दौरान एक आईईडी विस्फोट भी हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि दोनों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जंगल में तलाशी अभियान अब भी जारी है और मुठभेड़ थमी नहीं है।

ऑपरेशन की निगरानी में टॉप अफसर

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ पूरी तरह खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

क्या है शहीदी सप्ताह?

माओवादियों द्वारा हर साल जुलाई के अंत में शहीदी सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें वे अपने मारे गए साथियों को याद करते हैं और इस दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां इस सप्ताह में खास सतर्कता बरतती हैं।

Vehicle Theft :  शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद
तीज के दिन पिता के मौत की खबर सुन मायके जा रही महिला ने रोडवेज बस में दिया बच्चे को जन्म, डर से पास नहीं गईं दो महिला यात्री, फिर पति ने करवाई डिलीवरी
Dharna Rally Permission Rule : धरना-प्रदर्शन और रैली पर प्रशासन सख्त, अब 48 घंटे पहले अनुमति लेना अनिवार्य
CG Ration Card E-KYC : राशनकार्ड धारकों के बड़ी खबर, रद्द होगा कार्ड, जल्दी करवा ले ये काम
सैफ अली खान हमले में 1000 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, आरोपी के खिलाफ मिले कई बड़े सबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

Kentucky Murder Victim Father Story
Kentucky Murder Victim Father Story : बेटे के हत्यारे को गले लगाने वाले पिता की कहानी, गुस्से से आगे इंसानियत का बड़ा सबक

Kentucky Murder Victim Father Story : इस घटना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?