CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल…

कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल…

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जुलाई |

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • संसद में कांग्रेस का हमला
  • राहुल गांधी का बयान: “ये न्याय नहीं, भीड़तंत्र है”
  • प्रियंका गांधी: अल्पसंख्यकों को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा
  • वृंदा करात का तीखा हमला
  • CM विष्णुदेव साय का जवाब: “कानून अपना काम करेगा”

नई दिल्ली/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर केरल की दो कैथोलिक सिस्टर्स की गिरफ्तारी ने देशभर में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस प्रकरण के विरोध में कांग्रेस ने संसद भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसद और नेता शामिल हुए। हाथों में “ननों को रिहा करो, गुंडों को गिरफ्तार करो” जैसे नारों की तख्तियां लिए नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

क्या है पूरा मामला?

28 जुलाई को दुर्ग स्टेशन पर दो कैथोलिक ननों — वंदना फ्रांसिस और प्रीति मेरी — को मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वे तीन आदिवासी युवतियों को आगरा ले जा रही थीं। जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी दिलाने के प्रयास थे, जिन्हें जबरन धार्मिक रंग देकर साजिशन बदनाम किया जा रहा है।

संसद में कांग्रेस का हमला

संसद में कांग्रेस ने इस मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाया। सांसद सप्तगिरी उल्का, बेनी बेहनन, एन.के. प्रेमचंद्रन, और इंग्रिड मैकलोड जैसे नेताओं ने जेल में ननों से मुलाकात के बाद आरोप लगाया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने साजिश रची और पुलिस की मिलीभगत से कार्रवाई की गई।

राहुल गांधी का बयान: “ये न्याय नहीं, भीड़तंत्र है”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा:

“छत्तीसगढ़ में दो ननों को उनकी आस्था के आधार पर निशाना बनाया गया। यह न्याय नहीं बल्कि भाजपा-आरएसएस का भीड़तंत्र है। हम चुप नहीं बैठेंगे।”

प्रियंका गांधी: अल्पसंख्यकों को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक मामला नहीं है, बल्कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सिस्टेमैटिक उत्पीड़न का हिस्सा है। उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया और मांग की कि ननों को तुरंत रिहा किया जाए।

वृंदा करात का तीखा हमला

सीपीएम नेता वृंदा करात ने घटना को आदिवासी महिलाओं की बेइज्जती बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी नहीं दे पा रही है और जो लोग नौकरी दिलाना चाहते हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

CM विष्णुदेव साय का जवाब: “कानून अपना काम करेगा”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच जारी है और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि बेटियों को बहकाकर ले जाया जा रहा था।

UP: मुजफ्फरनगर से मेरठ ईद मिलने आए युवकों ने युवती को उठाया, जंगल ले जाकर किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार
CG शराब घोटाला : निरंजन दास के बाद आज गिरीराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश गिरफ्तार
Bijapur Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत भारी विस्फोटक बरामद
MLA reached market in the pouring rain : बरसते पानी में MLA पहुंचे मार्केट
Nakti Demolition Action : नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद बेघर परिवारों की खुले आसमान के नीचे गुजरी रात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?