CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Loan Recovery Agent Attack : फाइनेंस कंपनी की महिला एजेंट ने अधेड़ को घर में घुसकर किया लहूलुहान

Loan Recovery Agent Attack : फाइनेंस कंपनी की महिला एजेंट ने अधेड़ को घर में घुसकर किया लहूलुहान

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share
Loan Recovery Agent Attack
Loan Recovery Agent Attack

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : शहर में फाइनेंस कंपनियों की मनमानी और दबंगई अब हिंसा की हदें पार कर चुकी है। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द कृष्णा नगर निवासी एक अधेड़ से लोन वसूली के नाम पर रिकवरी एजेंट महिला ने चाकू व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी है।

पीड़ित वासुकीनाथ सिंह (उम्र 55 वर्ष), जो कि एक प्राइवेट कंपनी से सिक्योरिटी गार्ड के पद से रिटायर्ड हैं, सोमवार को अपने घर में दोपहर करीब 3:30 बजे थे। उसी समय अवंती बैंक के विक्टर फाइनेंसर की कर्मचारी भारती नामदेव और उनके साथ रवि प्रसाद कश्यप उनके घर पहुंचे। भारती ने लोन की किश्त न पटाने को लेकर वासुकीनाथ सिंह पर सवाल उठाए। जब उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि वह शाम को किश्त की राशि अदा कर देंगे, तो रिकवरी एजेंट महिला आगबबूला हो गई।

वासुकीनाथ सिंह की पत्नी सुनीता चौहान ने जब विवाद शांत करने की कोशिश की, तो आरोपित महिला ने उल्टा उन्हें और वासुकीनाथ को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दीं। इसके बाद उसने नुकीली वस्तु (बताया जा रहा है कि चाकू) से वासुकीनाथ सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनके गले, छाती और बाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। हालांकि पत्नी को कोई शारीरिक चोट नहीं लगी।

दर्जनभर लगे टांके, पुलिस बोली-नाखून से किया हमला-

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि तोरवा पुलिस ने इस हमले को मामूली झगड़ा मानते हुए आरोपित पर सिर्फ धारा 115(2), 118(1), 296 के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं और हमला जानलेवा चाकू जैसे नुकीले हथियार से किया गया है। पुलिस का कहना है कि नाखून से हमला किया गया है, जबकि बताया जा रहा कि आहत को दर्जनभर टांके लगे हैं।

हथियार लेकर चल रहे एजेंट-

इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि, क्या अब फाइनेंस कंपनियों में गुंडा तत्वों को भर्ती किया जा रहा है। जहां कलेक्शन एजेंट अब डराने-धमकाने और मारपीट तक उतर आए हैं। वहीं रिकवरी एजेंट द्वारा हथियार लेकर चलना भी गंभीर बात कही जा रही है।

CM, गृहमंत्री और सांसद की ट्रेन की सवारी:मंत्री ने विधायकों संग नजारों के बीच कराया फोटोशूट, साय बोले- रेल यात्रा का अपना आनंद है
Total Lunar Eclipse 2025: रायपुर में दिखेगा सिर्फ अंतिम आंशिक चरण, ब्लड मून का नजारा अधूरा
Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63.25 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने डाले हथियार
Waste To Best Art Exhibition : स्टूडेंट्स ने वेस्ट को बनाया बेस्ट, क्रिएट कर दिया इनोवेटिव और क्रिएटिव आर्ट
State Debt Crisis : राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल, कर्ज लेने में हो रही दिक्कत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?