CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दामाद का धोखाधड़ी ड्रामा: ससुर से 4 लाख ठगे, पत्नी के नाम पर 10 लाख का फर्जी लोन, फिर…

दामाद का धोखाधड़ी ड्रामा: ससुर से 4 लाख ठगे, पत्नी के नाम पर 10 लाख का फर्जी लोन, फिर…

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

हल्द्वानी | 31 जुलाई
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ने न सिर्फ अपने ससुर से लाखों रुपये उधार लिए, बल्कि अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक लोन लेकर फरार हो गया। अब पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के न्यू मंडी बरेली रोड इलाके की रहने वाली यशा की शादी करीब 11 साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी संदीप गोयल से हुई थी। यशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संदीप ने कुछ समय पहले उसके पिता से व्यापार के नाम पर 4 लाख रुपये लिए थे। लेकिन रकम मिलने के बाद न तो कोई व्यापार शुरू हुआ और न ही पैसे लौटाए गए।

पत्नी के नाम पर ले लिया 10 लाख का लोन

इतना ही नहीं, यशा को तब गहरा झटका लगा जब उसे पता चला कि उसके नाम पर ही एक बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया गया है – जिसकी उसे कोई जानकारी तक नहीं थी। जब यशा ने इस बारे में अपने पति संदीप से पूछताछ की, तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

मायके आई महिला, पति ने कहा – कर्जदारों ने पकड़ लिया है

मारपीट की जानकारी जब यशा के माता-पिता को हुई तो उन्होंने तुरंत बेटी को अपने घर हल्द्वानी बुला लिया। बाद में जब यशा ने अपने पति से बात करनी चाही, तो उसने फोन पर जवाब दिया कि वह कर्ज में डूबा हुआ है और कर्जदारों से बचने के लिए दिल्ली जा रहा है। इसके बाद से ही संदीप का कोई अता-पता नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस ने संदीप गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र सरकार, आयात शुल्क घटे-डिजिटल लेनदेन शुल्क हटे – छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने की मांग
CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी
पति के अंदर थी ‘कमजोरी’, कहीं पत्नी… डर से बीवी को मार डाला, फिर बैग में पैक कर दी लाश
सिर पर पत्थर मार मजदूर की हत्या, फुटपाथ पर सो रहा था पांचाल, CCTV में दिखे संदिग्ध, पूछताछ कर रही पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?