CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 18 की मौत

रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 18 की मौत

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अगस्त। गुरुवार-शुक्रवार तड़के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 22 गोवंशों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में 18 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Contents
  • हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं हो रहा अमल
  • 15 जुलाई की भयावह दुर्घटना
  • 27 जुलाई को दो जगह दुर्घटना, फिर वही मौत का मंजर
  • हाई कोर्ट नाराज, कहा- साइन बोर्ड और काऊ कैचर केवल दिखावे के लिए नहीं

घटना से आक्रोशित गोसेवकों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। इस बीच वाहनों की कतार दोनों ओर से लगने लगी। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया।

मौके पर सरगांव पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझाइश दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं हो रहा अमल

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पिछले मामलों में भी जिला प्रशासन को सड़क किनारे घूमते मवेशियों की सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया है। 15 जुलाई को रतनपुर के चपोरा में हुए हादसे के बाद हाई कोर्ट 16 जुलाई को संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए थे।

बावजूद इसके 27 जुलाई को दो अलग-अलग मामले में 24 गौवंशियों की जान लगी गई थी। हाई कोर्ट ने मामले में स्पष्ट किया है कि सड़कों पर गोवंश की मौत प्रशासन की नाकामी का प्रतीक है और एक के बाद एक दुर्घटनाएं लापरवाही को उजागर करती हैं।

15 जुलाई की भयावह दुर्घटना

रतनपुर के चपोरा गांव में 15 जुलाई को एनएच 130 पर सड़क पर बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में चपेट में लिया था। दुर्घटना में 18 मवेशियों की मौत हो गई थी। 

27 जुलाई को दो जगह दुर्घटना, फिर वही मौत का मंजर

चकरभाठा क्षेत्र के कडार-सरधा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 24 गायों को चपेट में लिया था। दुर्घटना में 17 मवेशियों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा मस्तूरी के लावर मोड़ पर छह मवेशियों की जान चली गई थी।

हाई कोर्ट नाराज, कहा- साइन बोर्ड और काऊ कैचर केवल दिखावे के लिए नहीं

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने हाईवे और सड़कों पर मवेशियों की लगातार हो रही मौतों और दुर्घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हाईवे पर काऊ कैचर खाली खड़े हैं, जो केवल दिखावे के लिए लगाए गए हैं। अब इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि काऊ कैचर खाली न रहें और उनके प्रभावी उपयोग की जिम्मेदारी तय की जाए।

साथ ही, नेशनल हाईवे अथारिटी को सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ में गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई। 

सुनवाई के दौरान दामाखेड़ा में नौ गायों की मौत और बारीडीह गांव के पास 14-17 गायों की सड़क हादसे में मौत की घटनाओं पर कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की।

कोर्ट ने पूछा कि 28 अप्रैल 2025 को दिए गए निर्देशों के बावजूद ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त 2025 को निर्धारित की है और तब तक सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत कर अपना जवाब दाखिल करेंगे।

जनकपुर: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत,क्या है पूरा मामला
School Teacher Suspension : सरकारी स्कूल में चिकन-शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक सस्पेंड, बच्चों के सामने की गई शर्मनाक हरकत
Kailash Kher Event Rajnandgaon : विस अध्यक्ष डा रमन के जन्म दिन पर प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों से सजी शाम
Sainik School Controversy : सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, भाजपा के बाद अब कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डीईओ का पुतला दहन
भूपेश बघेल के स्वागत में पहुंचे युकां नेताओं में मारपीट, वायरल हुआ VIDEO, गांधी चौक पर भिड़े युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता, काफिला पहुंचते ही लोग हुए तितर-बितर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?