CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेस्टोरेंट में ‘हड्डी’ ड्रामा: खुद डाली हड्डी, फिर लगाया वेज थाली में मिलने का आरोप…

रेस्टोरेंट में ‘हड्डी’ ड्रामा: खुद डाली हड्डी, फिर लगाया वेज थाली में मिलने का आरोप…

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share

गोरखपुर | 4 अगस्त, 2025

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने पहले वेज थाली में जानबूझकर हड्डी डाल दी और फिर होटल मालिक पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही CCTV कैमरे की फुटेज ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

Contents
  • गोरखपुर | 4 अगस्त, 2025
  • क्या है पूरा मामला?
  • बढ़ता गया विवाद, बुलाई गई पुलिस
  • CCTV ने खोल दी पोल
  • होटल मालिक का बयान

क्या है पूरा मामला?

यह घटना गोरखपुर के शास्त्री चौक स्थित “बिरयानी बे” रेस्टोरेंट की है। 29 जुलाई की रात करीब 12-13 युवकों का एक ग्रुप वहां खाना खाने पहुंचा। कुछ लोगों ने वेज, तो कुछ ने नॉनवेज ऑर्डर किया।

खाने के दौरान एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी वेज थाली में मांस की हड्डी मिली है, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर सावन के महीने में।

बढ़ता गया विवाद, बुलाई गई पुलिस

आरोप लगाते ही युवकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। जब होटल मालिक रविकर सिंह ने मामले को शांत करने की कोशिश की, तो बात बिगड़ती चली गई।

मालिक का कहना था कि वेज और नॉनवेज थाली पूरी तरह अलग-अलग तैयार की जाती हैं, इसलिए किसी थाली में गलती से भी ऐसा होना मुमकिन नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि बिल की रकम ज्यादा आने पर ही युवकों ने विवाद खड़ा किया।

CCTV ने खोल दी पोल

हंगामे के बीच होटल संचालक ने पुलिस को बुलाया और फिर होटल में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई। वीडियो फुटेज में साफ तौर पर दिखा कि एक युवक ने नॉनवेज थाली से हड्डी उठाकर दूसरे युवक को दी, जिसने उसे वेज थाली में रख दिया।

CCTV में यह भी नजर आया कि किस तरह जानबूझकर प्लानिंग के तहत यह ड्रामा किया गया ताकि होटल पर झूठा आरोप लगाया जा सके।

होटल मालिक का बयान

रविकर सिंह ने कहा,

“मैं कई सालों से होटल चला रहा हूं और कभी भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग जानबूझकर हमारी छवि खराब करना चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस पूरे मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे ताकि झूठे आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सके।

Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया
Crackdown on private schools : 8% फीस सीमा तय,जबरन किताब-यूनिफॉर्म पर कार्रवाई
पहले टी20 में भारत की मजबूत शुरुआत, जिम्बाब्वे के 126 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा
शराब तस्कर से 40 हजार लेने पर दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड
रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?