CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जल संकट: डगनिया टंकी से दो दिन से ठप सप्लाई, 10 हजार से ज्यादा लोग परेशान…

जल संकट: डगनिया टंकी से दो दिन से ठप सप्लाई, 10 हजार से ज्यादा लोग परेशान…

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों गंभीर जल संकट से गुजर रही है। डगनिया पानी टंकी से दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप रहने के कारण अश्विनी नगर, लाखे नगर, सुंदर नगर, मैत्री नगर सहित वार्ड 41 और 42 के 10 हजार से अधिक लोग प्यासे हैं। रविवार को गुस्साए नागरिकों ने डगनिया टंकी परिसर का घेराव कर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, डगनिया टंकी में पानी तो उपलब्ध है, लेकिन अमृत मिशन योजना के तहत बिछाई गई नई पाइपलाइन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते सप्लाई नहीं हो पा रही है। शनिवार को लाइन फट गई थी, जिसे अस्थायी रूप से ठीक किया गया। लेकिन इसके बाद सप्लाई लाइन की वाल जाम हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह रुक गई।

पीने का पानी भी नहीं, नागरिक बेहाल

लगातार दो दिन से पानी नहीं मिलने के कारण घरों में पीने और नहाने तक के लिए पानी नहीं है। लोगों को बोरिंग और टैंकर से भी राहत नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच पानी का संकट असहनीय हो गया है।

प्रशासन ने दिए आश्वासन, नहीं मानी तो आंदोलन

निगम के जल विभाग ने रविवार रात तक मरम्मत पूरी कर सप्लाई बहाल करने का भरोसा दिया है। साथ ही ज़ोन-5 के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात भी कही गई है। लेकिन नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार सुबह तक सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

निगम की सूचना प्रणाली पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने पानी बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी। यदि समय रहते सूचना मिल जाती तो वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती थी। निगम की इस लापरवाही से रविवार को मोहल्लों में हाहाकार मच गया।

जोन-5 की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

बताया जा रहा है कि डगनिया टंकी जोन-5 के अंतर्गत आती है, लेकिन जल विभाग को ज़ोन-5 के अधिकारियों से कोई सहयोग नहीं मिला। रविवार को छुट्टी का हवाला देकर ज़्यादातर अधिकारी मौके से नदारद रहे, जिससे मरम्मत कार्य और भी देरी से शुरू हो पाया।

Leopard Territorial Fight : जंगल में खूनी जंग का अंत: दो तेंदुओं की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरे की तलाश में जुटा वन अमला
BSP के ब्लॉस्ट फर्नेस में जलाया जाएगा 3 करोड़ का 2000 किलो गांजा
Pension Flexibility Reform : यूपीएस चुनने वाले कर्मचारी एनपीएस में आ सकते हैं वापस
Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई
Elephant Kill Villager Chhattisgarh : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महुआ बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, तड़के जंगल में वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, इलाके में भारी दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 20 बसों का चालान

Pressure Horn Crackdown in Bilaspur

Mahima Rajput Space Mission Selection : अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Mahima Rajput Space Mission Selection

NCERT Textbook Controversy : किताबों में इमरजेंसी के उल्लेख पर कांग्रेस का विरोध

NCERT Textbook Controversy

Gram Sabha Dispute : उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

Gram Sabha Dispute in Chhattisgarh

Chhattisgarh Cricket Players Selection : तीन युवा क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि, BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

Chhattisgarh Cricket Players Selection

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?