CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Jam Case Bihar : 24 साल पुराने सड़क जाम केस में विधायक को जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Road Jam Case Bihar : 24 साल पुराने सड़क जाम केस में विधायक को जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share
Road Jam Case Bihar
Road Jam Case Bihar

सीजी भास्कर, 5 अगस्त 2025 : सड़क जाम के 24 वर्ष पुराने केस में बिहार में जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ने सोमवार को अरवल के माले विधायक महानंद सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जहानाबाद सदर थाने में महानंद सिंह पर केस हुआ था, जिसमें 2001 में एक बार जमानत लेने के बाद विधायक न्यायालय में कभी उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने 2022 में विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

सोमवार को विधायक समर्पण कर जमानत लेने आए, परंतु जहानाबाद अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार की अदालत ने उनकी अर्जी खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर विधायक को मंडलकारा जहानाबाद भेजा गया। वर्ष 2001 में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की झारखंड में गिरफ्तारी हुई थी।

जिसके विरोध में सात मार्च 2001 को जहानाबाद में माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया था, जिसका नेतृत्व महानंद सिंह ने किया था। तब महानंद सिंह पार्टी के सचिव थे। हवलदार शशिकांत पांडे के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज हुआ था, जिसमें महानंद सिंह समेत दो लोगों को नामजद किया गया था।

एक बार जमानत के बाद कोर्ट में उपस्थित होने के लिए अलग-अलग तिथियों में उनको समन, जमानती वारंट, गैर जमानती वारंट व कुर्की तक की गई थी। इसके बाद भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। भगोड़ा होने के कारण वह कानून की नजर में फरार थे।

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अमेरिका-पाकिस्तान पर परोक्ष वार, कहा- ‘एकाधिकार और आतंकवाद दोनों ही खतरनाक’
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!
भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त
GST दरों पर राहुल गांधी का पुराना हमला फिर चर्चा में, 8 साल पुराने ट्वीट हुए वायरल
Indian Rupee vs Dollar : रुपया 21 पैसे बढ़कर 87.87 प्रति डालर पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

चुनाव आयोग vs विपक्ष: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर SC में घमासान

10/07/2025
देश-दुनिया

शख्स को आया सपना, फिर खुदाई में मिली गणेश और नंदी महाराज की प्रतिमा

28/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Ex-Servicemen Conclave: रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय मंथन

20/02/2026
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

महाराष्ट्र झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? आज चुनाव तारीखों की घोषणा करेगा चुनाव आयोग

15/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?