CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gajapati Mob Lynching : अंधविश्वास बना मौत का कारण, युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटकर डैम में फेंका शव

Gajapati Mob Lynching : अंधविश्वास बना मौत का कारण, युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटकर डैम में फेंका शव

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share
Gajapati Mob Lynching
Gajapati Mob Lynching

सीजी भास्कर, 5 अगस्त 2025 : ओडिशा के गजपति जिले के मोहना थाना अंतर्गत राचागुड़ा गांव में कुछ लोगों ने अंधविश्वास में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। हत्यारोपितों ने युवक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद धारदार हथियार ये उसका गुप्तांग काट कर शव को गांव के पास हरभांगी डैम में फेंक दिया। युवक की पहचान 40 वर्षीय गोपाल मलिक के रूप में हुई है।

हत्या का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगा है, जिन्होंने उस पर तंत्र-मंत्र करने का शक जताया था। पुलिस ने मामले में 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह ने अपना जुर्म कबूल किया है। शेष आठ लोगों ने हत्या में उनका सहयोग किया था।

15 दिन पहले गांव के ही सुभाष मलिक की पत्नी झुनु की मौत हो गई थी। बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं था। इस मौत के बाद गांव में गोपाल मलिक द्वारा जादू-टोना करने की अफवाहें फैलने लगीं।  ग्रामीणों द्वारा शक किए जाने की सूचना मिलने के बाद डर के मारे गोपाल अपना गांव छोड़कर अपने ससुराल, गंजाम जिले के खंडिगांव चला गया था।

उसने हमेशा के लिए राचागुड़ा गांव छोड़ने की योजना बनाई थी। इसके लिए वह अपने सालों के साथ बाइक पर गांव के पास पालासपदर क्षेत्र में रुककर गांव में मौजूद बकरी, गाय-बैल और फर्नीचर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।

हत्या से पहले बेरहमी से पीटा

जानकारी मिलते ही कुछ गांव वाले वहां पहुंच गए और गोपाल को खींचते हुए गांव ले आए। उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद में उसे हरभंगी डैम के पास ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और गुप्तांग काटकर डैम में फेंक दिया गया।

रविवार सुबह डैम में शव देखे जाने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को डैम से बाहर निकाला। मामले में संलिप्त एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार, पत्थर और रस्सी को भी जब्त किया गया है। गोपाल की भाभी सीता मलिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है
Mohan Bhagwat on Swadeshi: “निर्भरता मजबूरी में ना बदल जाए”, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
IRCTC Singapore Malaysia Tour: जयपुर से सिंगापुर-मलेशिया का सात दिन का यादगार सफर, जानें पूरी डिटेल
Operation Sindoor 2.0 : डर के साये में पाक…! LoC पर PoK में पाकिस्तान ने बिछाया एंटी‑ड्रोन जाल
घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?