CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की याचिका पर टली सुनवाई, अब 11 अगस्त को होगी अगली तारीख

सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की याचिका पर टली सुनवाई, अब 11 अगस्त को होगी अगली तारीख

By Newsdesk Admin
07/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अगस्त |

Contents
    • PMlA की धाराओं को चुनौती, गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग
    • चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश
    • सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने रखी पैरवी
    • चैतन्य बघेल ने भी लगाई अर्जी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
  • सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, प्रदेश छोड़ने का निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों CBI और ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2025 को निर्धारित की गई है।

PMlA की धाराओं को चुनौती, गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग

भूपेश बघेल ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार की प्रमुख जांच एजेंसियों — CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) — की शक्तियों और कार्यक्षेत्र को लेकर आपत्ति जताई है। याचिका में PMlA की धारा 44, 50 और 60 को असंवैधानिक करार देने की मांग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने और जांच में सहयोग देने का अवसर देने की अपील की है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश

पूर्व सीएम ने दावा किया है कि उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष के तहत की गई थी और अब उन्हें भी राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा सकता है। उनका कहना है कि केंद्र की एजेंसियां राज्य की विपक्षी सरकारों और नेताओं को टारगेट कर रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने रखी पैरवी

इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मयंक जैन और हर्षवर्धन परघनिया ने पक्ष रखा। जबकि ईडी की तरफ से जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई है। यह सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां और जस्टिस एनके सिंह की बेंच में हो रही है।

चैतन्य बघेल ने भी लगाई अर्जी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में संवैधानिकता याचिका दाखिल की है। इसके साथ ही मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में भी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका प्रस्तुत की गई है।

सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, प्रदेश छोड़ने का निर्देश

छत्तीसगढ़ में डीएमएफ (DMF) घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जमानत की अवधि में उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा।

इससे पहले उन्हें कोयला घोटाले में 29 मई को जमानत मिल चुकी थी, अब डीएमएफ केस में भी राहत मिलने से रायपुर जेल से उनकी रिहाई संभवतः गुरुवार को हो सकती है। यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जाय माला बागची की डबल बेंच ने सुनाया।

Development Projects : भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला, मुख्यमंत्री साय ने 162 करोड़ से अधिक के 16 कार्यों का किया भूमिपूजन
CG Breaking : कोल लेवी वसूली मामला 🛑 lAS रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत, फिर भी जेल से नहीं मिलेगी छुट्टी
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज कांड…हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन:कहा- अब तक नहीं हुई कार्रवाई, कुलपति को हटाकर NSS कोआर्डिनेटर को करें बर्खास्त
450 एकड़ जमीन पर कब्जा, धरसींवा विधानसभा में नेता पर संरक्षण के आरोप
NH पर लग्जरी कारों से जाम लगाने वालों पर हाईकोर्ट का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?