CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंदिर – मकबरा विवाद: पुलिस ने BJP-सपा और हिंदू संगठनों के नेताओं पर FIR, तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात

मंदिर – मकबरा विवाद: पुलिस ने BJP-सपा और हिंदू संगठनों के नेताओं पर FIR, तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share

फतेहपुर, 12 अगस्त — उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अबू नगर मोहल्ले में मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह मकबरा दरअसल प्राचीन शिव और श्रीकृष्ण मंदिर है, वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह नवाब अब्दुल समद का मकबरा है।

Contents
  • सोमवार को हुआ बवाल, वीडियो वायरल
  • FIR में बड़े नाम शामिल
  • प्रदर्शन की तैयारी के आरोप
  • राजनीति में गर्मी

सोमवार को हुआ बवाल, वीडियो वायरल

सोमवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग मकबरे में घुस गए और तोड़फोड़ की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने हालात काबू में रखने के लिए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है।

FIR में बड़े नाम शामिल

फतेहपुर पुलिस ने बवाल के मामले में BJP, सपा और हिंदू संगठनों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।
नामजद आरोपियों में शामिल हैं —

  • अभिषेक शुक्ला
  • धर्मेंद्र सिंह (जिला संयोजक, बजरंग दल)
  • आशीष त्रिवेदी
  • पप्पू सिंह चौहान (सपा)
  • प्रसून तिवारी (जिला महामंत्री, BJP युवा मोर्चा)
  • ऋतिक पाल
  • विनय तिवारी
  • पुष्पराज पटेल (महामंत्री, BJP फतेहपुर)
  • अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी
  • देवनाथ धाकड़े

प्रदर्शन की तैयारी के आरोप

FIR के मुताबिक, प्रदर्शनकारी झंडे, डंडे, लाठियां और बल्लियां लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बेरिकेटिंग तोड़ी और मकबरे के अंदर बने मजार को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया।

राजनीति में गर्मी

इस घटना पर अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधा, जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कदम उठाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़े।

सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, बहू का कारनामा देख पूरा परिवार हैरान
Kupwara : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का खुलासा, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
गौरव गोगोई ISI के निमंत्रण पर गए थे पाकिस्तान… असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप
Shahdol Coal Mine Accident : महीने भर पहले 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत बाद अब सिर से उठा मां-बाप का साया, शहडोल की अवैध कोल माइंस धंसने से नीचे दबे दम्पत्ति की मौत
Bhilai Road Accident : ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, तेल्हानाला के पास हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?