CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सख्त बदलाव: अब मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सख्त बदलाव: अब मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी

By Newsdesk Admin 13/08/2025
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब दूल्हा-दुल्हन का रजिस्ट्रेशन मौके पर ही (On Spot) किया जाएगा। इसके लिए जिलों में ADM स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अगर कोई पहले से शादीशुदा व्यक्ति इस योजना के तहत दोबारा विवाह करता है, तो उसकी पहचान तुरंत हो जाएगी और उस पर कानूनी कार्रवाई भी आसान होगी।

Contents
अब तक पकड़े गए 923 अपात्र जोड़े4.77 लाख से ज्यादा शादियां, 2378 करोड़ का खर्चबड़े कार्यक्रमों में डीएम की मौजूदगी अनिवार्य

योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि इससे फर्जी जोड़ों और धोखाधड़ी पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

अब तक पकड़े गए 923 अपात्र जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत वर्ष 2017-18 में हुई थी। तब से अब तक 923 अपात्र विवाहित जोड़े पकड़े जा चुके हैं। सिर्फ बलिया जिले में पिछले साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 400 जोड़े फर्जी निकले थे। वहीं सुल्तानपुर में 12 फर्जी जोड़ों का मामला सामने आया था।

गोरखपुर में तो हैरान करने वाली घटना हुई — एक भाई-बहन की फर्जी शादी करा दी गई थी। जांच में सामने आया कि कुछ दलाल पहले से शादीशुदा जोड़ों को फर्जी दूल्हा-दुल्हन बनाकर इस योजना का लाभ दिलाने की कोशिश कर रहे थे।

4.77 लाख से ज्यादा शादियां, 2378 करोड़ का खर्च

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, योजना शुरू होने से लेकर अब तक 4,77,680 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस पर कुल 2378 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

बड़े कार्यक्रमों में डीएम की मौजूदगी अनिवार्य

नए नियम के मुताबिक, अगर किसी सामूहिक विवाह समारोह में 100 से अधिक जोड़े शादी करेंगे, तो जिलाधिकारी की मौजूदगी जरूरी होगी। इसके अलावा, पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

You Might Also Like

Gold Price Prediction : सोना 2 लाख की ओर, तेज उछाल के बाद बाजार में नई उम्मीदें

Hormuz Strait Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद, ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक संकट गहराया

Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच

करोड़ों के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के 4 अधिकारी निलंबित-आयुक्त बोले, होगी विभागीय व विधिक जांच

Newsdesk Admin 13/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Patwari Bribery Case
Gariaband Patwari Bribery Case : रिश्वत का वीडियो-ऑडियो वायरल, पटवारी निलंबित

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : गरियाबंद जिले के…

WhatsApp का नया फीचर: बिजनेस मैसेज खुद होंगे अलग, इनबॉक्स रहेगा क्लीन

सीजी भास्कर 19 अप्रैल कंपनी एक ऐसे फीचर…

Gariaband Bus Overloading Action
Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : गरियाबंद। रायपुर-देवभोग मार्ग…

निराशा के बीच उम्मीद की किरण: SP ने युवाओं को सिखाया संघर्ष और सफलता का रास्ता

सीजी भास्कर 19 अप्रैल गरियाबंद। जहां 15 दिनों…

Ajit Agarkar extension
Ajit Agarkar extension : चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर BCCI का बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल…

You Might Also Like

Gold Price Prediction
देश-दुनिया

Gold Price Prediction : सोना 2 लाख की ओर, तेज उछाल के बाद बाजार में नई उम्मीदें

19/04/2026
Hormuz Strait Crisis
देश-दुनिया

Hormuz Strait Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद, ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक संकट गहराया

19/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

18/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच

18/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?