CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Drugs Racket: पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, 8 और पेडलर गिरफ्तार – 412.87 ग्राम चिट्टा बरामद

Raipur Drugs Racket: पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, 8 और पेडलर गिरफ्तार – 412.87 ग्राम चिट्टा बरामद

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Drug Tablets
Drug Tablets

रायपुर, छत्तीसगढ़ — राजधानी रायपुर में पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 और पेडलरों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में कुल 19 तस्कर पकड़े जा चुके हैं और 412.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Contents
  • पाकिस्तान कनेक्शन और इंटरनेशनल लिंक का पर्दाफाश
  • खुद भी करते थे ड्रग्स का सेवन
  • महिला आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
  • बरामदगी की लिस्ट
  • पुलिस का बयान

पाकिस्तान कनेक्शन और इंटरनेशनल लिंक का पर्दाफाश

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पहले से गिरफ्तार 11 तस्करों और पेडलरों से पूछताछ और उनके मोबाइल डेटा एनालिसिस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

  • नेटवर्क के तार न सिर्फ राज्य के बाहर, बल्कि पाकिस्तान तक जुड़े मिले हैं।
  • कई आरोपियों के इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आए हैं।
  • पुलिस ने ऐसे सभी संपर्कों की जांच शुरू कर दी है और जल्द बड़े खुलासे की संभावना जताई है।

खुद भी करते थे ड्रग्स का सेवन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह है:

  • मुजम्मिल खान उर्फ बाबा (टिकरापारा ताजनगर)
  • छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु (राजेंद्र नगर)
  • रितुराज ठाकुर (दरभंगा, बिहार)
  • हुसैन खान उर्फ मुर्गी (टिकरापारा गोकुल नगर)
  • फोरात अब्बास (आज़ाद चौक)
  • शिशिर राय (सुंदर नगर)
  • संतोष धनवानी (कटोरा तालाब)
  • सैय्यद आसीफ अली (गोलबाजार)

पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थे और खुद भी हेरोइन का सेवन करते थे। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए ये नशे की बिक्री करते थे।

महिला आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

एक अलग मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन और पेडलरों को गिरफ्तार किया है:

  • जाहिद (टिकरापारा)
  • साहिल रजा (टिकरापारा)
  • आफजिया अख्तर उर्फ मेहक (चांदनी चौक)

मेहक का नाम पहले भी ड्रग्स तस्करी में आ चुका है और वह जेल जा चुकी है, लेकिन इस बार उसे नेहरू नगर बूढ़ातालाब कंटेनर के पास से 6 ग्राम से ज्यादा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी की लिस्ट

पहले चरण की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया:

  • 412.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
  • कई मोबाइल फोन
  • क्रेटा कार
  • तौल मशीन
  • सिल्वर रोल पेपर
  • हेरोइन पीने में इस्तेमाल जला हुआ नोट
  • एटीएम कार्ड और चेकबुक

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इंटर स्टेट और इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच के बाद बड़े नेटवर्क को भी गिरफ़्तार किया जाएगा।

Fire in Raigarh Gramin Bank : 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
बुरे फंसे BJP के दिग्गज नेता, पैसा बांटने के आरोप में चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR
DSIR Programme : डीएसआईआर कार्यक्रम के तहत धमतरी में ग्रामीण महिलाओं के लिए स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना
“गैर हिंदू/रोहिंग्या मुसलमानों व फेरी वालों का गांव में व्यापार करना/ घूमना वर्जित है, कड़ी कार्रवाई होगी” वॉर्निंग बोर्ड पर लिखी है चेतावनी, मुस्लिम संगठनों की आपत्ति, कहा – “अल्पसंख्यकों को लगातार बनाया जा रहा निशाना”
School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?