CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jewellery Theft Arrest, Railway Crime : दुर्ग स्टेशन से गहने चोरी कर भाग रही दो महिलाएं इस रेलवे स्टेशन में पकड़ी गईं

Jewellery Theft Arrest, Railway Crime : दुर्ग स्टेशन से गहने चोरी कर भाग रही दो महिलाएं इस रेलवे स्टेशन में पकड़ी गईं

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Bhilai Jewellery Theft Case
Bhilai Jewellery Theft Case

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : दुर्ग रेलवे स्टेशन से यात्री के गहने चोरी कर फरार हो रही दो महिलाओं को बिलासपुर स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। घटना की सूचना और महिलाओं के हुलिए के आधार पर (Jewellery Theft Arrest, Railway Crime) आरपीएफ ने 18029 कुर्ला एक्सप्रेस में जांच की। जांच के दौरान दोनों के पास से सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। बाद में उन्हें जीआरपी दुर्ग के हवाले कर दिया गया।

घटना सोमवार की है। दुर्ग आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने मौखिक रूप से बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट को सूचित किया कि दो महिलाएं, जिनके साथ एक बच्ची भी है, 18029 कुर्ला एक्सप्रेस में दुर्ग से सवार हुई हैं। उनके पास एक लेडिज पर्स है, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण हैं, जो दुर्ग स्टेशन से चोरी हुए हैं। प्रार्थी यात्री ने इस संबंध में जीआरपी दुर्ग को लिखित आवेदन सौंपा।

सूचना मिलने पर बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक राजेश वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक केपी तिवारी, आरक्षक डीपी रत्नायके और महिला आरक्षक काजल पटेल की टीम ने ट्रेन के बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचकर जांच शुरू की। कोच एस-5 में दोनों संदिग्धों को खोजा गया।

वीडियो फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर जांच कर दोनों महिलाओं को बर्थ नंबर 09 और 12 पर बैठा पाया गया। पूछताछ में पता चला कि वे दुर्ग से टाटानगर तक यात्रा कर रही थीं। उनके लगेज की तलाशी लेने पर ग्रे कलर के लेडिज पर्स में दो चांदी की पायल, एक कैमरा, एक घड़ी, चांदी की चेन, मंगलसूत्र सोने का लॉकेट, काले मोती का सोने का हार, नकद 6,729 रुपये और आर्टिफिशियल रिंग बरामद हुई।

पूछताछ में महिलाओं ने कबूल किया कि ट्रेन जब दुर्ग स्टेशन पर खड़ी थी, वे प्लेटफार्म पर बैठी थीं और वहीं एक यात्री का लेडिज पर्स unattended था, जिसे वे उठा लाई थीं। पूछताछ के बाद दोनों को ट्रेन से उतारकर बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट लाया गया और इसकी सूचना दुर्ग पोस्ट प्रभारी को दी गई। मंगलवार को जीआरपी दुर्ग का स्टाफ बिलासपुर पहुंचा, जहां महिलाओं को जब्त सामान के साथ उनके हवाले किया गया। यह गिरफ्तारी न केवल यात्रियों की सतर्कता बल्कि (Jewellery Theft Arrest, Railway Crime) रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई का भी उदाहरण है।

मुख्यमंत्री बोले:आदिवासी इलाकों में सुविधाओं की कमी को अफसर जनभागीदारी से करें दूर
Raipur Railway Crowd Management : छठ पूजा त्योहारों के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी
Hockey World Cup 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
Green Manure Benefits : यूरिया का विकल्प बनी ‘हरी खाद’:, छत्तीसगढ़ के खेतों में बिछेगी जैविक चादर
Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?