CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैफे से खींचकर भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 8 आरोपी गिरफ्तार

कैफे से खींचकर भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 8 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share

जलगांव (महाराष्ट्र)।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय सुलेमान रहीम खान पठान को भीड़ ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • कैफे से शुरू हुआ हमला
  • गांव में घुमा-घुमाकर पीटा
  • बेहोश कर घर के बाहर फेंका
  • पिता का बयान – ‘अफेयर की कहानी झूठी’
  • पुलिस की कार्रवाई

कैफे से शुरू हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर सुलेमान अपने गांव छोटा बेतवाड़ से जामनेर गया था। पुलिस भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वह 17 वर्षीय महिला मित्र से मिलने एक कैफे पहुंचा। तभी 8-10 लोग वहां आ धमके, उसका मोबाइल छीन लिया और एक फोटो देखने के बाद हमला शुरू कर दिया।

गांव में घुमा-घुमाकर पीटा

हमलावर सुलेमान को कैफे से खींचकर उसके गांव ले गए। रास्ते भर और गांव में भी उसे लात-घूंसे और डंडों से पीटा गया। घटना के वक्त सुलेमान के माता-पिता और बहन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी मारापीटा।

बेहोश कर घर के बाहर फेंका

हमले के दौरान सुलेमान बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर घर के बाहर छोड़ दिया। परिवार और गांव वालों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता का बयान – ‘अफेयर की कहानी झूठी’

पिता रहीम खान पठान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को निशाना बनाकर पीटा गया। उन्होंने कहा, “सुलेमान मेरा इकलौता बेटा था, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। अफेयर की कहानी पूरी तरह से झूठी है।”

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अभिषेक राजकुमार राजपूत (22), घनश्याम उर्फ सूरज बिहारी लाल शर्मा (25), दीपक बाजीराव (20), रंजत उर्फ रणजीत रामकृष्ण मटाडे (48) समेत अन्य शामिल हैं।
चार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि बाकी चार को बुधवार को पकड़ा गया।

Delhi High Court POCSO Verdict: पत्नी की साजिश, नाबालिग बेटी को हथियार बनाकर झूठा केस करने पर कोर्ट की फटकार
पैर में प्लास्टर बांधे आसाराम ने जोधपुर की सेंट्रेल जेल में किया सरेंडर, कल HC में सुनवाई
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा
Latest IAS Posting : 20 IAS अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां संभालेंगे अफसर
सूर्या मॉल ‘लिस्टोमेनिया क्लब’ में देर रात शराब का खेल, संचालक गिरफ्तार, देखिये विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?