CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उद्धव गुट के नेता का बयान: “राज ठाकरे से गठबंधन नुकसानदायक, जीत मिली हिंदी भाषियों के समर्थन से”

उद्धव गुट के नेता का बयान: “राज ठाकरे से गठबंधन नुकसानदायक, जीत मिली हिंदी भाषियों के समर्थन से”

By Newsdesk Admin
17/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है।

Contents
  • संजय राउत के बयान पर उठे सवाल
  • “MNS से गठबंधन पार्टी के लिए खतरा”
  • “MNS का वोट बैंक खत्म, यह BJP की चाल”
  • कांग्रेस और विपक्ष के साथ जुड़ने की अपील
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और किसान मिशन के पूर्व अध्यक्ष किशोर तिवारी ने राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन का सख्त विरोध किया है। 
उनका कहना है कि हाल ही में हुई चुनावी जीत पार्टी को हिंदी भाषियों और मुस्लिम मतदाताओं के सहयोग से मिली थी, और एमएनएस से हाथ मिलाने पर यही वोट बैंक नाराज हो जाएगा।

संजय राउत के बयान पर उठे सवाल

दरअसल, किशोर तिवारी का यह बयान तब सामने आया है जब एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने नासिक में कहा था कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियां आगामी नगर निगम चुनावों में साथ लड़ सकती हैं।

राउत ने दावा किया था कि “ठाकरे भाइयों की ताकत मराठी भाषियों की एकता है और इस बार कोई ताकत उन्हें हरा नहीं सकती।”

लेकिन तिवारी इस विचार से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने यहां तक बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा है।

“MNS से गठबंधन पार्टी के लिए खतरा”

किशोर तिवारी का कहना है कि शिवसेना (यूबीटी) को हाल के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हिंदी भाषी और मुस्लिम समाज का जबरदस्त समर्थन मिला है। अगर पार्टी एमएनएस के साथ हाथ मिलाती है, तो यही वर्ग दूरी बना लेगा।

उन्होंने याद दिलाया कि राज ठाकरे की एमएनएस ने अतीत में गैर-मराठी और मुस्लिम समुदायों के खिलाफ अभियान चलाए थे। कभी हिंदी भाषियों पर हमले हुए, तो कभी मस्जिदों की अजान को लेकर विवाद खड़ा किया गया। ऐसे में यह गठबंधन शिवसेना (यूबीटी) के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।

“MNS का वोट बैंक खत्म, यह BJP की चाल”

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि एमएनएस के पास अब कोई ठोस वोट बैंक नहीं बचा है।

उनका कहना है कि गठबंधन की यह चर्चा दरअसल बीजेपी की चाल है। बीजेपी चाहती है कि शिवसेना (यूबीटी) कमजोर पड़े और मुंबई सहित 11 बड़े नगर निगम चुनावों में हार जाए।

कांग्रेस और विपक्ष के साथ जुड़ने की अपील

किशोर तिवारी ने उद्धव ठाकरे से अपील की कि वे बीजेपी के दबाव में आकर गलत कदम न उठाएं।

उनका सुझाव है कि शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर महाविकास आघाड़ी को मजबूत करना चाहिए, ताकि बीजेपी को मजबूती से चुनौती दी जा सके।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ की दस्तक…❗फुट प्रिंट मिलते ही जारी हुआ अलर्ट
Meerut Murder Case: ‘पापा ड्रम में हैं’, मर्चेंट नेवी ऑफिसर की 6 साल की बेटी ने पड़ोसियों के सामने खोला राज
सीढ़ियों पर बैठकर गुटखा खा महिला ने 22वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत…बाद सामने आई चौकाने वाली  वजह
Stock Market Crash : बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स की टॉप कंपनियों से उड़ गए ₹2.51 लाख करोड़
भोपाल कांड में नया खुलासा: डांस क्लास में हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर पब और हुक्का लाउंज तक ले जाने का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?