CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 3200 करोड़ के शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारी पर गिरेगी गिरफ्तारी की गाज , EOW का बड़ा एक्शन

3200 करोड़ के शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारी पर गिरेगी गिरफ्तारी की गाज , EOW का बड़ा एक्शन

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त | रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले (CG Liquor Scam) में अब बड़ा कदम उठने जा रहा है।

Contents
  • अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी तय
  • किन अधिकारियों पर केस दर्ज?
  • कई बड़े नाम पहले से जेल में
  • विभाग और राजनीति में हलचल

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आरोपित 28 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।

इससे पहले चार्जशीट दाखिल होने और राज्य सरकार द्वारा निलंबन के बाद, अब जल्द ही इन अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी तय

जानकारी के मुताबिक, सभी 28 अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले महीने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी।

इनमें से अधिकांश ने खुद को निर्दोष बताया और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। लेकिन अदालत ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।

इसके बाद अब EOW जल्द ही गिरफ्तारी और रिमांड पर पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने वाली है।

किन अधिकारियों पर केस दर्ज?

शराब घोटाले में जिन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें प्रमुख हैं –

प्रमोद नेताम, नीतू नोतानी, एलएस ध्रुव, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, अरविंद पाटले, दिनकर वासनिक, नोहर ठाकुर, नवीन तोमर, विकास गोस्वामी, रामकृष्ण मिश्रा, मंजूश्री कसेर, विजय सेन, मोहित जायसवाल, गंभीर सिंह नुरूटी, नीतिन खंडुजा, अश्वनी अंनत, अंनत सिंह, सोनल नेताम, गरीब पाल सिंह, सौरभ बक्शी, जेठूराम मंडावी, देवलाल वैद्य, प्रकाश पाल, आशीष कोसम, राजेश जायसवाल समेत अन्य अधिकारी।

कई बड़े नाम पहले से जेल में

इस केस में पहले से ही कई बड़े चेहरे जेल की सलाखों के पीछे हैं।

  • पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल
  • सेवानिवृत्त IAS अनिल टूटेजा
  • होटल कारोबारी अनवर ढेबर

इसके अलावा कुल 15 लोग रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। EOW अब तक 70 लोगों को आरोपित बना चुकी है, जिनमें 8 डिस्टलरी संचालक भी शामिल हैं।

विभाग और राजनीति में हलचल

28 अधिकारियों की संभावित गिरफ्तारी की खबर से न सिर्फ आबकारी विभाग, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मच गई है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में EOW और भी बड़े खुलासे कर सकती है।

Gaganyatri Shubhanshu Shukla : गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री का संवाद, जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी
स्पाॅ सेंटर में देह व्यापार की शिकायत पर आज पुलिस की टीम 5 सेंटर्स पर औचक पहुंची, 5 युवतियों से हुई पूछताछ फिर….DSP ने किया खुलासा
Samadhan Camp bribery case : समाधान शिविर में ACB की कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
Bhilai News : देखिए विडियो, आखिर क्यों इस युवक ने OLA ई-स्कूटर को लेकर गाया गीत – “ऐसा क्या गुनाह किया जो लूट गए हम ओला लेकर…..”
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर…

Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार
Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Attack) …

Dead Body Found in Pond
Dead Body Found in Pond : कोरबा में तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, अस्पताल में बेटी के जन्म के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक परिवार की…

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?