CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप, अब खुद फंसीं घूसकांड में GST अफसर रेनू पांडेय, निलंबित

IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप, अब खुद फंसीं घूसकांड में GST अफसर रेनू पांडेय, निलंबित

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद में तैनात राज्य कर (GST) अधिकारी रेनू पांडेय पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। उन पर एक कारोबारी से 3.5 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप सिद्ध होने पर सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

Contents
  • 12 जुलाई की घटना से जुड़ा रिश्वत प्रकरण
  • पहले IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप
  • विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई
  • विभाग में हड़कंप

इस कार्रवाई का आधार शिकायत में मिले ऑडियो और वीडियो सबूत रहे, जिनकी पुष्टि होने के बाद राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

12 जुलाई की घटना से जुड़ा रिश्वत प्रकरण

मामला 12 जुलाई 2025 का है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनाती के दौरान रेनू पांडेय ने मेसर्स बडी इंटरप्राइजेज, लखनऊ की गाड़ी (UP-25 ET 2138) को रोका था। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर फर्म से 3.5 लाख रुपये की अवैध वसूली की।

शिकायतकर्ता ने इस रिश्वतखोरी के फोन कॉल ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर सौंपे थे। विभागीय जांच में इन रिकॉर्डिंग्स को सही पाया गया, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

पहले IAS अफसर पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

गौरतलब है कि रेनू पांडेय कुछ समय पहले भी सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने नोएडा के अपर आयुक्त संदीप भागीय पर महिला अफसरों का उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया था। अब खुद रिश्वत प्रकरण में फंसने के बाद मामला और बड़ा हो गया है।

विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई

आयुक्त के आदेश में कहा गया है कि आरोप बेहद गंभीर हैं और प्रथम दृष्टया रेनू पांडेय दोषी पाई गई हैं। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत जांच शुरू की गई है।

जांच की जिम्मेदारी वाराणसी जोन प्रथम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में रेनू पांडेय को वाराणसी जोन द्वितीय, आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है और उन्हें किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय कार्य से दूर रखा गया है।

विभाग में हड़कंप

इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक गलियारों और कर विभाग में हलचल मचा दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कठोर कार्रवाई से विभाग की साख और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी। जांच पूरी होने के बाद यदि आरोप पुख्ता साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

जादू-टोना के शक में दो लोगों से बेरहमी, खंभे से बांधकर पीटा, फिर पिलाया पेशाब…
शेयर बाजार में 3 दिन से कोहराम: निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की भारत ने कर ली तैयारी! FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होगा आतंकियों को पालने वाला मुल्क?
Justice Suryakant CJI Appointment : जब एक गांव से चला लड़का बना देश का सबसे ऊंचा न्यायाधीश — जस्टिस सूर्यकांत का सफर
Incouraging News :अब इस राज्य की कामकाजी महिलाओं को भी मिलेगी पीरियड लीव की सुविधा, भारत के सिर्फ इन चार राज्यों में महिलाओं को मिलती है यह लीव, नहीं कटते छुट्टी के पैसे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?