CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा

अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share

सीजी भास्कर 23 अगस्त:

Contents
  • आराम-तलब ज़िंदगी के लिए कर रहा था फर्जीवाड़ा
  • पुलिस ने जताई गंभीर चिंता
  • दमिश्क का रहने वाला है अली मेधात

अहमदाबाद, गुजरात:
क्राइम ब्रांच ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि सीरिया से आए कुछ युवक खुद को गाज़ा युद्ध पीड़ित बताकर मस्जिदों में चंदा वसूल रहे थे। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना अली मेधात अलजाहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आया था और यहां रहकर लोगों से सहानुभूति के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था।

आराम-तलब ज़िंदगी के लिए कर रहा था फर्जीवाड़ा

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चंदे से मिली रकम का इस्तेमाल शाही ठाठ-बाट और ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीने में कर रहा था। उसके साथ शामिल तीन और साथी—झकरीया अलजर, अहमदा अल्हबश और युसेफ अलजहर—फरार हैं। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

पुलिस ने जताई गंभीर चिंता

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का कहना है कि ऐसी गतिविधियां देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। आरोपी वीज़ा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि एकत्रित धनराशि का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।

मामले की जांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चल रही है। पुलिस ने अली को ब्लैकलिस्ट करने और डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दमिश्क का रहने वाला है अली मेधात

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी अली मेधात अलजाहर सीरिया की राजधानी दमिश्क का रहने वाला है। वह अहमदाबाद की एक होटल में रुका था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के शरीर पर कई पुराने घावों के निशान हैं। वह इन्हें युद्ध में लगी चोटें बताकर लोगों से सहानुभूति हासिल करता था।

Takhatpur News : सड़क हादसा या कुछ और! तखतपुर हाउसिंग बोर्ड के पास मिला युवक का शव
Ancient Gold Coins Discovery: तमिलनाडु के प्राचीन मंदिर में मिला खजाना, गर्भगृह की मरम्मत के दौरान बरामद हुए सौ से अधिक सोने के सिक्के
Bijapur Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत भारी विस्फोटक बरामद
फर्टिलिटी सेंटर में सरोगेसी घोटाला: DNA मैच नहीं, डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार
CJI SuryaKant : जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?