CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा

National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा

By Newsdesk Admin 23/08/2025
Share
National Sports Day Chhattisgarh
National Sports Day Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन शेष हैं, लेकिन खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से अब तक विभिन्न पुरस्कारों के पात्रों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाता है। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाता है।

विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों शहीद राजीव पांडेय, शहीद कौशल यादव, मुख्यमंत्री ट्राफी, वीर हनुमान सिंह, विनोद चौबे और शहीद विक्रम सम्मान के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसकी अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई थी। विभाग के पास वर्ष 2023-24 के लिए 164 और 2024-25 के लिए 239 आवेदन आए हैं।

राज्य खेल अलंकरण के पात्रों के चयन के लिए खेल सचिव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय राज्य स्तरीय निर्णायक समिति का गठन भी किया गया है। समिति में आयुक्त निशक्तजन, खेल संचालक तनुजा सलाम, सामान्य प्रशासन विभाग का एक प्रतिनिधि, खेल विभाग के उप संचालक प्रकाश चंद्र कोरी, साई सेंटर रायपुर के प्रभारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के सुमित उपाध्याय और अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे शामिल हैं। शहीद राजीव पांडेय और कौशल यादव के लिए सात-सात, वीर हनुमान सिंह के लिए दो प्रशिक्षक व दो निर्णायक, शहीद पंकज विक्रम और विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच-पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए दो दल का चयन किया जाना है।

तीन सितंबर को होगा खेल अलंकरण समारोह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सभवत: इस वर्ष खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसका कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 10 दिवसीय विदेश दौरा है। वे जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं, जिनके दो सितंबर को वापस लौटने की संभावना है। खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तीन सितंबर को आयोजन हो सकता है।    

पुरस्कार और मिलने वाली राशि

शहीद राजीव पांडेय – तीन लाख

शहीद कौशल यादव – 1.50 लाख

वीर हनुमान सिंह – 1.50 लाख

पंकज विक्रम सम्मान –  25 हजार

विनोद चौबे सम्मान – 25 हजार

मुख्यमंत्री ट्राफी – एक लाख से पांच लाख तक 

You Might Also Like

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, अगले सात दिन तक बारिश के आसार नहीं

Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज

UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Dubai Stranded Youth: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस

Newsdesk Admin 23/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, अगले सात दिन तक बारिश के आसार नहीं

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब मौसम…

Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज

Illegal Opium Farming : दुर्ग जिले के ग्रामीण…

UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPSC…

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

धमतरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPSC…

Devendra Fadnavis Announcement
Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस

सीजी भास्कर, 06 मार्च।महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, अगले सात दिन तक बारिश के आसार नहीं

07/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज

07/03/2026
छत्तीसगढ़

UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?