CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बहू को ससुराल के घर पर कब्जे का अधिकार नहीं, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बहू को ससुराल के घर पर कब्जे का अधिकार नहीं, याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Supreme Court Relief
Supreme Court Relief

मुजफ्फरपुर (बिहार)।
ससुराल के घर पर कब्जा जमाने वाली बहू को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका मिला है। सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कहा है कि बहू को पति या ससुराल पक्ष द्वारा दिए गए वैकल्पिक आवास में रहना होगा, सास-ससुर की संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं है।

Contents
  • कैसे शुरू हुआ विवाद?
  • हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में भी हार
  • पुलिस की भूमिका पर सवाल
  • कोर्ट का स्पष्ट आदेश

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा का है, जहां एक महिला ने पुलिस की मौजूदगी में अपने ससुराल के साझा मकान पर कब्जा कर लिया था। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति की लड़ाई निचली अदालत से होते हुए हाई कोर्ट और अंततः सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

करीब डेढ़ साल पहले वैवाहिक विवाद के बाद बहू नैंसी कश्यप ने अपने सास-ससुर के घर पर जबरन कब्जा कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर यह कब्जा किया गया था।

पीड़ित पक्ष ने इसे लेकर जिला अदालत में केस दायर किया, जहां अदालत ने मकान खाली करने का आदेश दिया। लेकिन महिला ने फैसले को मानने से इनकार कर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में भी हार

पटना हाई कोर्ट ने भी बहू की दलीलें खारिज करते हुए कहा कि सास-ससुर के मकान पर कब्जे का कोई कानूनी अधिकार महिला को नहीं है। इसके बाद नैंसी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन यहां भी उसे राहत नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट ने पहली ही सुनवाई में याचिका खारिज कर दी और साफ किया कि बहू को पति द्वारा दिए गए वैकल्पिक आवास में ही रहना होगा। हालांकि, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि अगर चाहें तो मध्यस्थता (mediation) के जरिए विवाद सुलझा सकते हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस पूरे मामले का वीडियो मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि कब्जे की घटना पुलिस की मिलीभगत से हुई। अधिवक्ता आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर कब्जा कराया गया, जो पूरी तरह अवैध है।

अब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बावजूद मकान की चाबी बुजुर्ग दंपत्ति को नहीं सौंपी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस की भूमिका इस पूरे मामले में क्यों संदिग्ध रही?

कोर्ट का स्पष्ट आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा —
बहू को ससुराल के पैतृक मकान पर कब्जे का अधिकार नहीं है।
मकान तुरंत खाली करना होगा।
पति द्वारा दिए गए वैकल्पिक आवास में ही महिला रहे।

Elephant calf dies after getting stuck in swamp : वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
हनीमून से लेकर राजा के मर्डर तक… मेघालय पुलिस के वो 13 तीखे सवाल, जिसके सामने सोनम के उड़े होश
पाकिस्तान को करारा जवाब! 40 साल बाद भारत ने फिर से बढ़ाया ‘पानी’ पर दबाव
PM Modi Australia Visit : मेलबर्न में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी
Aniruddhacharya Legal Action : बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर परिवाद दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?