CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » New GST Version in India : दिवाली से पहले खत्म होंगे 28% और 12% टैक्स स्लैब, जानिए क्या होगा सस्ता

New GST Version in India : दिवाली से पहले खत्म होंगे 28% और 12% टैक्स स्लैब, जानिए क्या होगा सस्ता

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
New GST Version in India
New GST Version in India

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : सरकार की मंशा (New GST Version in India) को दिवाली से पहले ही लागू करने की है। इस दिशा में काम भी हो रहा है, लेकिन सबकुछ तीन व चार सितंबर को जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक में राज्यों के रवैये पर निर्भर करेगा। राज्यों की तरफ से केंद्र के प्रस्ताव को मान लेने पर जीएसटी को नवरात्र की शुरुआत से लागू किया जा सकता है। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जबकि दिवाली 20 अक्टूबर को है।

जीएसटी के नए वर्जन के प्रस्ताव की घोषणा के बाद आम लोगों ने एसी और टेलीविजन (32 इंच से अधिक स्क्रीन वाले) जैसे उत्पादों को खरीदना बंद कर दिया है। एसी और 32 इंच से अधिक बड़े स्मार्ट टीवी पर अभी 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। नए वर्जन में 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर दिया जाएगा। इसमें सिर्फ पांच और 18 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब रह जाएंगे। अभी 1000 रुपये से अधिक कीमत वाली शर्ट और फुटवियर पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है।

नए वर्जन के लागू होने पर यह दर घटकर पांच प्रतिशत हो जाएगी। ब्रांडेड शर्ट व फुटवियर की बिक्री करने वाले दुकानदारों का कहना है कि महंगे शर्ट व फुटवियर की खरीदारी के लिए लोग जीएसटी के नए प्रस्तावों के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से आगामी दिवाली से (New GST Version in India) को लागू करने की घोषणा की थी।

त्योहारी सीजन में खपत बढ़ाने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि उत्तर भारत में नवरात्र से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारी सीजन होता है जिसमें खूब खरीदारी होती है। ट्रंप टैरिफ से निर्यात में होने वाली कमी से जीडीपी को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार घरेलू खपत बढ़ाना चाहती है ताकि अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास दर कायम रहे। इसलिए जीएसटी की नई दरों को केंद्र जल्द से जल्द लागू करना चाहता है।

केंद्र की पूरी कोशिश है कि आगामी तीन व चार सितंबर को काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग जाए और फिर उसे नवरात्र से अमल में लाने की अधिसूचना जारी कर दी जाए। ताकि सस्ते होने की वजह से त्योहारी सीजन में सभी प्रकार के वाहनों से लेकर एसी, टीवी जैसे आइटम की बिक्री बढ़ सके। बिक्री बढ़ने पर मैन्यूफैक्चरिंग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार भी सृजित होंगे।

चोर ने भगवान को कहा Sorry : जून के बाद फिर सितंबर में चोरी, मंदिर को दो बार निशाना बनाने वाले आरोपी को भगवान से माफी मंगवाने हथकड़ी में मंदिर लेकर गई पुलिस, मुखौटा, लोटा, घंटियां और बर्तन जब्त
Smartphones can become ‘hot’ in extreme heat : बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Bihar Election Twist: जन सुराज प्रत्याशी ने बदला खेमा, BJP को मिला नया समर्थन
US-India trade deal पर बदलेगा माहौल? रूसी तेल पर नरमी के संकेत, भारत को बड़े फायदे की उम्मीद
बिना दूल्हे की शादी: चार युवतियों ने रचाई बिना दूल्हे शादी….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?