CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cabinet Dispute : साय कैबिनेट में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर सियासत गरमाई, कांग्रेस जाएगी हाईकोर्ट

Chhattisgarh Cabinet Dispute : साय कैबिनेट में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर सियासत गरमाई, कांग्रेस जाएगी हाईकोर्ट

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Chhattisgarh Cabinet Dispute
Chhattisgarh Cabinet Dispute

सीजी भास्कर, 27 अगस्त : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में 14वें मंत्री की शपथ को लेकर कांग्रेस ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। संविधान के अनुच्छेद 164(1क) का हवाला देते हुए कांग्रेस इस नियुक्ति को असंवैधानिक बता रही है और अब (Chhattisgarh Cabinet Dispute) हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहले ही इस नियुक्ति पर आपत्ति जता चुके हैं। भूपेश बघेल ने बिलासपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से चर्चा की और कानूनी विकल्पों पर मंथन किया। इसके साथ ही पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से भी राय-मशविरा किया गया है। कांग्रेस जल्द ही याचिका दाखिल कर सकती है, हालांकि यह अभी तय नहीं है कि याचिकाकर्ता कोई विधायक होगा या कोई सामाजिक कार्यकर्ता।

भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि यदि केंद्र सरकार से अनुमति ली गई है, तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? गजट नोटिफिकेशन कहां है? उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैधानिक अनुमति के मंत्री बनाए जाना संविधान का उल्लंघन है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक परंपरा की शुरुआत होगी।

इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कुल 90 सीटों के हिसाब से मंत्रियों की अधिकतम संख्या 13.50 यानी 13 होनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री हैं, जो सीधे-सीधे संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने एक मंत्री को तत्काल हटाने की मांग की। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह परंपरा तोड़ने वाला फैसला है, जिससे भाजपा सरकार के भीतर अंतर्कलह और भी तेज होगी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। अब (Chhattisgarh Cabinet Dispute) पर सभी की निगाहें हाईकोर्ट पर टिकी हैं कि वह इस संवैधानिक चुनौती को किस तरह से देखता है। दूसरी ओर, भाजपा के लिए यह एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक परीक्षा बनकर सामने आ रही है। विपक्ष लगातार हमलावर है और इस विवाद को जनता के बीच ले जाकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

क्या है अनुच्छेद 164(1 क)

संविधान का अनुच्छेद 164 (1क) कहता है कि किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती, लेकिन यह संख्या 12 से कम भी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं, ऐसे में मंत्रियों की संख्या अधिकतम 13 हो सकती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 14 मंत्री होने पर विपक्ष इसे संविधान का सीधा उल्लंघन मान रहा है।

CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में बदल रहा है माहौल, छंट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा : विष्णु देव साय
Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत
Truck Driver Robbery: तिफरा से पीछा कर चकरभाठा में ट्रेलर ड्राइवर को रोका, कार सवार युवकों ने मोबाइल और नकदी लूटी
Paddy Payment Limit : धान विक्रय पर भुगतान सीमा से किसानों में रोष, 20 हजार की दैनिक लिमिट से परेशानी बढ़ी
Raigarh Elephant Video : भीषण गर्मी में तालाब पहुंचे 52 हाथियों का दल, घंटों तक पानी में डूबे रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?