CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गौ माता जय बोल काटी उंगली…VIDEO वायरल : बोला गौ माता को इंसाफ दिलाने हमें बलि देनी पड़ेगी, हुई पहचान

गौ माता जय बोल काटी उंगली…VIDEO वायरल : बोला गौ माता को इंसाफ दिलाने हमें बलि देनी पड़ेगी, हुई पहचान

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

डिवाइडर पर बैठा और अपनी ही उंगलियों पर चला दिया चापड़

सीजी भास्कर, 01 सितंबर। एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट दी। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Contents
  • डिवाइडर पर बैठा और अपनी ही उंगलियों पर चला दिया चापड़
  • गौ माता को लेकर युवक ने खुद पर किया वार
  • गौ सेवक आदेश सोनी ने अपनी उँगली काटने के बाद क्या कहा….
  • सरकार को लिखे पत्र में भी दी थी “धमकी”

युवक ऐसा करने से पहले बार-बार “गौ माता की जय” का नारा लगाता है और चापड़ से अपनी उंगली काटने के बाद कहता है कि सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल देर शाम यह वीडियो सामने आते ही डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान में जुटी है।

गौ माता को लेकर युवक ने खुद पर किया वार

वीडियो में युवक धारदार चापड़ (नारियल छीलने वाला बड़ा चाकू) जैसी वस्तु से अपनी उंगली पर वार करता नजर आ रहा है।

खून निकलने के बावजूद वह बार-बार “गौ माता जय” चिल्लाता है और घायल उंगली कैमरे के सामने दिखाता है।

वीडियो में युवक यह कहते सुना जा सकता है कि “हमारी गौ माता को इंसाफ नहीं मिल रहा है, अब हमें बलि देनी पड़ेगी।”

घटना का ऐसा विडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चापड़ से अपनी उंगली काट युवक ने कहा – ये सरकार नहीं सुधरेगी

वायरल हो रहा यह वीडियो सुंदर नगर रायपुर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

विडियो देख लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दें रहे हैं।

इस मामले में पुरानी बस्ती क्षेत्र रायपुर के सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और युवक की तलाश की जा रही है।

दूसरी तरफ रायपुर एसएसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

गौ सेवक आदेश सोनी ने अपनी उँगली काटने के बाद क्या कहा….

आपको बता दें कि यह पूरा मामला DD नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर का हैं। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम आदेश सोनी हैं। 

आदेश विगत कई वर्षों से रायपुर एवं आसपास के इलाक़ों में गौ सेवा का कार्य करता है।

सरकार को लिखे पत्र में भी दी थी “धमकी”

इसकी माँग यह थी कि गाय को राज्य माता (राज्य पशु) घोषित किया जाए। जिसके लिये वह सरकार को कई पत्र भी लिख चुका एवं अनुरोध भी किया।

इसने अपने पूर्व घोषित पत्र में लिखा था कि ऐसा न किए जाने पर वह अपनी उंगली काट कर अलग कर देगा।

बीती शाम आदेश सोनी की माँग पूरी न होने पर उसने अपनी उँगली काट कर अलग कर दी।

Navratri Garba Festival : मुख्यमंत्री साय गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Bhilaiians Richa Sen PHD : भिलाई की श्रीमती रिचा सेन को उच्च शिक्षा मंत्री ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा
Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, दो हिरासत में
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट
दहला देने वाली वारदात : 12वीं के छात्र ने मां का गला घोंटा फिर बेड पर डाल दिया, छोटे ने खोला राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drowning Incident
Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

गुरुवार दोपहर तालाब की ओर गईं तीन मासूम…

Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 
Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

घर, प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने वालों…

Ambikapur Contract Killing Case
Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या

Ambikapur Contract Killing Case : मृतक की बेटी…

Bilaspur Bilha Mazda Accident
Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Bilaspur Bilha Mazda Accident : मामले की शिकायत…

PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पीएफ पेंशन (PF Pension) को लेकर सरकार ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?