CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ashes Blow : पैट कमिंस की चोट से ऑस्ट्रेलिया सकते में, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर

Ashes Blow : पैट कमिंस की चोट से ऑस्ट्रेलिया सकते में, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Ashes Blow
Ashes Blow

सीजी भास्कर, 02 सितंबर : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज से बाहर हो गए हैं। कमिंस निचली पीठ की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कहा है कि उनकी रिकवरी प्रोसेस का मुख्य फोकस एशेज (Ashes Blow) पर रहेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा कि पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनका पूरा ध्यान फिलहाल रिहैबिलिटेशन और गेंदबाजी में वापसी की टाइमलाइन पर रहेगा। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि एशेज (Ashes Blow) जैसे कड़े मुकाबले को देखते हुए उन्हें पर्याप्त आराम दिया जाना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया का अगला शेड्यूल बेहद व्यस्त है। टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद भारत दौरे पर 19 से 25 अक्टूबर तक तीन वनडे और 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच टी20 इंटरनेशनल होंगे। इसके तुरंत बाद इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज (Ashes Blow) सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होनी है। इसी वजह से पैट कमिंस को पूरी तरह से फिट करने की कवायद चल रही है।

32 वर्षीय कमिंस ने हाल ही में इंग्लैंड और कैरेबियन टूर में चार टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने करीब 95 ओवर गेंदबाजी की और पीठ में तेज दर्द की शिकायत सामने आई। मेडिकल जांच में उनकी रीढ़ की हड्डी पर लम्बर बोन स्ट्रेस पाया गया है। यह वही पुरानी चोट है, जिसने करियर की शुरुआत में उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर कर दिया था। अब एक बार फिर चोट उभरने से चिंता बढ़ गई है कि क्या वे सात हफ्तों में खेले जाने वाले पांच टेस्ट मैचों वाली कठिन एशेज सीरीज का दबाव झेल पाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमिंस की फिटनेस पर सबसे ज्यादा निर्भर करेगा कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ कितनी मजबूती से उतर पाएगा। उनकी गैरमौजूदगी से गेंदबाजी आक्रमण पर गहरा असर पड़ सकता है।

राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामा
IPL 2026 :  मिनी ऑक्शन से पहले LSG ने खेला मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर
India A vs Sri Lanka A : वैभव से थी तूफानी पारी की उम्मीद, लेकिन श्रीलंका को सरप्राइज दे गया ये ख‍िलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?