CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बप्पा के श्रृंगार में लगे 1.51 करोड़ के नोट, उमड़े हजारों भक्त

बप्पा के श्रृंगार में लगे 1.51 करोड़ के नोट, उमड़े हजारों भक्त

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

देशभर में गणेश महोत्सव की धूम है और इस बार लेकसिटी उदयपुर भी बप्पा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। उदयपुर के बापू बाजार स्थित श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मंडल ने इस बार गणपति बप्पा का श्रृंगार बेहद खास तरीके से किया है।

Contents
  • मुंबई चा राजा की तर्ज पर ‘उदयपुर चा राजा’
  • 21 साल पुरानी परंपरा
  • 30 सदस्य मिलकर जुटाते हैं राशि
  • भक्तिमय माहौल ने खींची भीड़
1 करोड़ 51 लाख रुपए के असली नोटों से बनी आंगी (श्रृंगार) ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति प्रतिमा को इस अनोखे रूप में देखने के लिए मंगलवार को हजारों श्रद्धालु बापू बाजार पहुंचे।

मुंबई चा राजा की तर्ज पर ‘उदयपुर चा राजा’

मुंबई के प्रसिद्ध गणपति महोत्सव की तरह अब उदयपुर का यह पंडाल भी चर्चा में है। जिस तरह मुंबई की प्रतिमा को “मुंबई चा राजा” कहा जाता है, ठीक उसी तरह यहां की प्रतिमा को लोग “उदयपुर चा राजा” कह रहे हैं।

21 साल पुरानी परंपरा

मंडल कार्यकर्ताओं के अनुसार वे पिछले 25 सालों से गणेश महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन नोटों की आंगी धराने की परंपरा 21 साल पहले शुरू हुई थी। हर साल आंगी की राशि बढ़ाई जाती है।

पिछले वर्षों में 5.55 लाख, 7.77 लाख, 11.11 लाख, 21.21 लाख, 31.31 लाख, 41.41 लाख जैसी राशि से श्रृंगार किया गया। इस बार यह रकम सीधे 1.51 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

30 सदस्य मिलकर जुटाते हैं राशि

मंडल के सदस्य वैभव अग्रवाल ने बताया कि आंगी की राशि तय करने के बाद 30 सदस्य आपसी सहयोग से रकम जुटाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जो भी राशि सदस्य चढ़ाते हैं, उसकी रसीद काटने के बाद बाकी रकम उन्हें लौटा दी जाती है।

भक्तिमय माहौल ने खींची भीड़

पंडाल का वातावरण भी बेहद आकर्षक है। हर दिन अलग-अलग थीम पर सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों का श्रृंगार, घंटियों की गूंज और भजनों की धुन भक्तों को दिव्यता का अनुभव करा रही है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि इस तरह की अनोखी परंपरा से न केवल आस्था गहरी होती है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
प्रदूषण बहाना, मकसद लोगों को लूटना… पुरानी गाड़ियों के बैन पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना
“SP-DSP को जेब में रखते हैं”… नकली पिस्टल के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे किया काबू
Shahjahanpur Assault Case: विधवा को निर्वस्त्र कर गली में घुमाया… दबंगों की हैवानियत पर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
13 साल के छात्र ने स्कूल में सीनियर को मारा चाकू, हो गई मौत… पुरानी लड़ाई का लिया बदला
राजस्थान: चर्च बना भैरव मंदिर, दीवारों का भी रंग बदला, लिखा-जय श्री राम; 200 परिवारों ने हिंदू धर्म में की वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

Online Electricity Connection
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Online Electricity Connection : अब बिजली कनेक्शन के लिए लाइन में नहीं, सिर्फ ऑनलाइन…!

17/04/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

पत्नी और दो बच्चों की सिलबट्टे से वार कर हत्या, पति ने क्यों खेला खूनी खेल…?

27/05/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बड़ी खबर : 1 अप्रैल से 19 शहरों में 47 शराब दुकानें होंगी बंद, शराब बिक्री पर 🚫 रोक, नई शराब नीति में ‘लो अल्कोहलिक बेवरेज बार’

17/02/2025
Vice President Meeting With Leaders
देश-दुनिया

Vice President Meeting With Leaders : शीत सत्र से पहले बढ़ेगी तालमेल की कोशिश, पहली बार नेताओं से मिलेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

05/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?