CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flood Relief Contribution : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया पुलिस महकमा, CM रिलीफ फंड में एक दिन की सैलरी देंगे सभी IPS

Flood Relief Contribution : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया पुलिस महकमा, CM रिलीफ फंड में एक दिन की सैलरी देंगे सभी IPS

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share
Flood Relief Contribution
Flood Relief Contribution

सीजी भास्कर, 8 सितंबर। पूरे उत्तर भारत में इस समय बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ (Flood Relief Contribution) की स्थिति बन गई है. वहीं लगातार बारिश के चलते पंजाब में हालात बद से बदतर हो गए हैं. राज्य के करीब 1300 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ ही आम लोग भी आगे आ रहे हैं. इस बीच राज्य के सभी आईपीएस अधिकारियों ने (Relief Fund) मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है.

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया ‘विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, राज्य के सभी आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया है. यह योगदान चल रहे (Rehabilitation Efforts) राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग के लिए एक विनम्र भाव है’.

हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध’

इसके आगे उन्होंने कहा ‘पुलिसिंग के अलावा, हम इस संकट की घड़ी में अपने साथी नागरिकों के साथ खड़े होना अपना मानवीय कर्तव्य समझते हैं. पंजाब पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, बल्कि प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है. हम सब मिलकर, करुणा और सामूहिक प्रयास से इस चुनौती से पार पाएंगे और जीवन के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे’.

CM, MLA और मंत्री भी देंगे एक महीने का वेतन

इससे पहले सूबे की आम आदमी पार्टी सरकार ने ऐलान किया था कि पंजाब में मुख्यमंत्री, मंत्री और AAP विधायक राहत कार्यों के लिए एक महीने का वेतन दान करेंगे. सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि उनकी पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने राज्य में बाढ़ (Flood Relief Contribution) राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा था कि प्रकृति के प्रकोप की वजह से राज्य को काफी नुकसान हुआ है और यह समय है जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए एकजुट होना चाहिए. सीएम ने ये भी कहा था कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में (Disaster Management) लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

(Flood Relief Contribution) राज्य के करीब 1300 गांव पानी में डूबे

पंजाब के हालात की बात करें तो राज्य के करीब 1300 गांव पानी में डूब चुके हैं. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बाढ़ के चलते लाखों लोग बेघर हो गए है. वो सड़कों और राहत शिविरों में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं. राज्य की सतलज, ब्यास, रावी, और घग्गर नदियां उफान पर हैं. आपदा प्रबंधन से जुड़े लोग युद्धस्तर पर लगे हुए हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की कोशिश की जारी हैं.

Indian Citizenship : भारतीय बड़ी संख्या में छोड़ रहे देश, जानें किन देशों को बना रहे नया घर
Cross-Border Love Story: पाकिस्तानी प्रेमिका से मिलने की जिद में बीकानेर बॉर्डर पहुंचा आंध्र का युवक…
नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन… पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी भी घटी
Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
Bus Safety Inspection : अब सभी स्लीपर और एसी बसों की अनिवार्य जांच, यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?