CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder During Robbery : पति-पत्नी को बनाया बंधक, पति की चाकू मारकर हत्या

Murder During Robbery : पति-पत्नी को बनाया बंधक, पति की चाकू मारकर हत्या

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Murder During Robbery
Murder During Robbery

सीजी भास्कर, 3 सितंबर। धमतरी जिले में आधी रात घर में चोरी करने घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।

घटना के दौरान पति-पत्नी को बंधक (Murder During Robbery) बनाया गया और पति की पसली व पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी नकदी, मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

अर्जुनी पुलिस के अनुसार एक सितंबर की रात ग्राम भानपुरी निवासी किरीत राम साहू और उनकी पत्नी रश्मि साहू सो रहे थे। तभी तीन नकाबपोश घर में घुस आए। उन्होंने दोनों को बंधक बनाकर रुपये की मांग की।

इस दौरान कहासुनी हुई और आरोपितों ने किरीत राम साहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी रश्मि किसी तरह बंधन (Murder During Robbery) से छूटी और तुरंत पास में किराए से रह रही महिला पोस्ट मास्टर को घटना की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम व आसपास के लोगों को सूचना दी। रात में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और बाद में स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश लूट की नीयत से आए थे और उन्होंने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की बेटी प्रियंका साहू और दामाद सत्येंद्र साहू घटना के दिन घर पर मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से बालोद गए थे। कुछ दिन पहले प्रियंका तीज पर्व मनाने मायके आई हुई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी संभव है। वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग घरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कर रहे हैं।

पुलिस ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच तेज कर दी है ताकि बस्तर और धमतरी इलाके में इस तरह की घटनाओं (Murder During Robbery) पर अंकुश लगाया जा सके।

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!
तेंदूपत्ता घोटाला, 5.13 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, माओवादियों तक फंडिंग पहुंचने का आरोप
ड्रग्स रैकेट का खुलासा: बीजेपी नेता का बेटा गिरफ़्तार, मोबाइल से बरामद हुए आपत्तिजनक वीडियो
Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान
Chhattisgarh BEd Teacher Protest : 2,897 बर्खास्त BEd शिक्षक फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर, बोरिया-बिस्तर लेकर बैठे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?