CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DNA Test Case : किशोरी बनी मां, बच्चे की मौत, आरोपित की पुष्टि के लिए होगी डीएनए जांच

DNA Test Case : किशोरी बनी मां, बच्चे की मौत, आरोपित की पुष्टि के लिए होगी डीएनए जांच

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
DNA Test Case
DNA Test Case

DNA Test Case : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 13 साल की एक किशोरी गर्भवती होने के बाद सुर्खियों में है। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर किशोरी से दुष्कर्म (DNA Test Case) करने के आरोप में ग्राम चूतरु थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड निवासी रामविचार भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस बीच पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की गंभीर स्थिति के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध मामला मजबूत बनाने के लिए मृत नवजात का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। दुष्कर्म (DNA Test Case) की पुष्टि के लिए मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे का बिसरा और अन्य अंग सुरक्षित रखे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शव का परीक्षण कर जरूरी नमूने संरक्षित किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर यह सबूत अदालत में आरोपित को दोषी साबित करने में मददगार होगा।

नाबालिग मां को भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि डीएनए जांच विवेचना का हिस्सा है।

चूंकि यह प्रकरण दुष्कर्म (DNA Test Case) और नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए हर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी है। अधिकारी मानते हैं कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आरोपित की संलिप्तता पर पूरी तरह से मुहर लग जाएगी और कोर्ट में सजा दिलाना आसान होगा।

कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:बीएम शाह हॉस्पिटल ने घायल को भर्ती करने से किया मना, शंकराचार्य में इलाज के दौरान तोड़ा दम..
Dhanbad : अंधविश्वास की शर्मनाक घटना…. ‘डायन’ का आरोप लगाकर 5 महिलाओं को गांव से बाहर निकाला
Bilaspur Railway Station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल, सूटकेस खोलते ही फटी रह गई पुलिस की आंखें
Amit Shah Chhattisgarh Visit: नक्सलवाद की डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री, हाईलेवल बैठकों से तय होगी आगे की रणनीति
भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा महंगा! LLB छात्र पर हमला, फिर उसी पर दर्ज हुआ केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

Ambikapur News
अपराधछत्तीसगढ़

Ambikapur News : शराब को लेकर घर में जंग, पत्नी ने उबलता माड़ उड़ेला, पति बुरी तरह झुलसा

02/05/2026
Cylinder Blast Raipur
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Cylinder Blast Raipur : कचना रेलवे फाटक इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन धमाकों से दहला पूरा मोहल्ला

03/12/2025
छत्तीसगढ़

Forest Land Encroachment Balrampur : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वनकर्मी और ग्रामीण आमने-सामने, रिश्वत व मारपीट के आरोप

08/01/2026
अपराधछत्तीसगढ़देश-दुनियाराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी मजदूरों की गिरफ्तारी पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

17/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?