CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी

लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध (कोरबा) का जल स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पानी की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को बांध के 8 गेट खोले गए, जिससे हसदेव नदी में करीब 49,900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Contents
  • मौसम विभाग का यलो अलर्ट
    • बलरामपुर हादसे में पांच की मौत
    • कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
    • कोरबा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 32 गांवों में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश ने मौसम को और भी उमस भरा बना दिया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

बलरामपुर हादसे में पांच की मौत

इधर बलरामपुर में लगातार बारिश के कारण एक बांध टूट गया था। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दो अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

हादसे की चपेट में आकर चार घर बह गए थे, जिनके मलबे से पांचों शव बरामद किए गए। राहत-बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने लो प्रेशर एरिया के कारण अभी कुछ और दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के चुनिंदा इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कोरबा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही बारिश की वजह से कोरबा के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। 

मानिकपुर, रविशंकर नगर, सीतामढ़ी और खरमोर इलाके के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Chhattisgarh Global Outreach Mission : CM के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत
गुस्सा नहीं लावा था… बदला नहीं न्याय था… भारतीय सेना ने ऐसे तबाह कीं पाकिस्तानी पोस्ट्स, सामने आया नया वीडियो
एक ही पते पर चल रही केमिकल फैक्ट्रियों पर उठे सवाल, विधायक ने EOW से मांगी पूरी रिपोर्ट
Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी
CG News 🛑 Business School की वेबसाइट गलती से हुई ओपन 🛑 महिला से साढ़े 87 लाख की हो गई ठगी 🛑 राजस्थान के बैंक एकाउंट में रूपये हुए ट्रांसफर 🛑 एक आरोपी गिरफ्त में 🛑 दो फरार की सरगर्मी से तलाश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Anti CEC Protest : राहुल गांधी का CJP को समर्थन, रांका-सौरव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Delhi Anti CEC Protest : राहुल गांधी का CJP को समर्थन, रांका-सौरव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के…

CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत
CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (CJP Protest) के मामले में…

Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच
Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच

सीआरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत (Sukma CRPF SI Death)…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा

हिरासत में मौत की जांच (Shravan Suryavanshi Custodial…

Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल

शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?