CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में दुकानों पर चोर गिरोह का तांडव, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों से लाखों का माल पार, 9 गिरफ्तार

रायपुर में दुकानों पर चोर गिरोह का तांडव, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों से लाखों का माल पार, 9 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 सितम्बर |

Contents
  • पहली वारदात: मंदिर हसौद की ज्वेलरी शॉप
  • दूसरी वारदात: आरंग की ज्वेलरी दुकान
  • तीसरी वारदात: कपड़ों की दुकान में चोरी
  • पुलिस का बयान

रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए सक्रिय चोर गिरोह ने कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लाखों का सामान बरामद किया है।

पहली वारदात: मंदिर हसौद की ज्वेलरी शॉप

मंदिर हसौद इलाके में स्थित मिशा ज्वेलर्स को चोरों ने अपना शिकार बनाया। दुकान मालिक ने शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला और कैश व जेवरात गायब थे।

पुलिस ने जांच कर रेवा देवार, विकास देवार, अज्जू देवार और बुधारु सोनवाल को पकड़ा। आरोपियों से 1 बाइक और लगभग 90 हजार रुपए के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए गए।

दूसरी वारदात: आरंग की ज्वेलरी दुकान

आरंग इलाके के लखोली गांव में भी चोरों ने धावा बोला। 3 अगस्त को दुकान बंद करने के बाद मालिक जब अगली सुबह लौटा, तो शटर का ताला टूटा मिला और गहने गायब थे।

पुलिस ने मामले की जांच में अजीत जोगी देवार और कुलदीप देवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से डेढ़ लाख रुपए के जेवर और 2 बाइक जब्त की गईं।

तीसरी वारदात: कपड़ों की दुकान में चोरी

देवेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित एक कपड़ों की दुकान भी चोरी का शिकार बनी। 23 अगस्त की रात चोरों ने दुकान में घुसकर गल्ले में रखा कैश उड़ा लिया। 

पुलिस ने सबूतों के आधार पर आशीष यादव को हिरासत में लिया, जिसने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की थी। पुलिस ने उनके पास से 25 हजार नकद बरामद किया है।

पुलिस का बयान

अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी नशे और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए वारदातें कर रहे थे। अब सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस
DMF Scam : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की ताबड़तोड़ रेड, रायपुर–सरगुजा–कोंडागांव तक हड़कंप
BJP Youth Leader Statement: बसंत अग्रवाल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, MLA से बड़ा बताने वाले बयान पर बवाल जारी
Ramesh Kumar Sharma’s new posting : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?