CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anti-Naxal Operation : नक्सलियों का जड़ से होगा खत्मा, आज संयुक्त रणनीति बनाने चार राज्यों के डीजीपी और केंद्रीय एजेंसियों की बैठक रायपुर में

Anti-Naxal Operation : नक्सलियों का जड़ से होगा खत्मा, आज संयुक्त रणनीति बनाने चार राज्यों के डीजीपी और केंद्रीय एजेंसियों की बैठक रायपुर में

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Naxal Encounter
Naxal Encounter

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज गति देने तथा बारिश के बाद बड़े पैमाने पर (Anti-Naxal Operation) को अंजाम देने के लिए चार राज्यों के पुलिस प्रमुख एक मंच पर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी शामिल होंगे।

बैठक का आयोजन नया रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में किया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस रणनीतिक चर्चा का मुख्य एजेंडा आगामी महीनों में सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाना और उन्हें घेरकर निर्णायक कार्रवाई करना है।

इस दौरान बारिश के मौसम में चलाए गए अभियानों की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घोषित लक्ष्य के अनुसार 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूर्ण सफाया करने के लिए फोर्स की गतिविधियों को और तीव्र बनाने पर भी विचार होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इसे (Intelligence Based Operation) के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

इसके तहत आईबी और राज्य स्तरीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया इनपुट पर ज्यादा भरोसा किया जाएगा।

बैठक में नक्सल प्रभावित (Anti-Naxal Operation) राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए ठोस प्रणाली बनाने पर भी चर्चा होगी।

यह भी तय किया जाएगा कि किस प्रकार सीमावर्ती जिलों—जैसे छत्तीसगढ़ के बीजापुर, तेलंगाना की सीमा, ओडिशा के जंगल क्षेत्र और मध्यप्रदेश के बालाघाट इलाकों में बढ़ते नक्सली मूवमेंट को काबू किया जाए।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस संयुक्त रणनीति से नक्सलियों पर निर्णायक दबाव बनेगा और प्रभावित क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को गति मिलेगी।
Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
रायपुर: बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, युवती को पीटकर घसीटा, iPhone तोड़ा, गहने लूटे
CEO Notice Bemetara : संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण में लापरवाही, सीईओ और 16 पटवारियों को नोटिस
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल
भिलाई में सीवरेज लाइन पर अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, विधायक बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?