CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Punishment : कक्षा दूसरी की छात्रा से कराए गए 100 उठक-बैठक, पैरों के मसल्स क्रैक, चलना-फिरना भी मुश्किल

Punishment : कक्षा दूसरी की छात्रा से कराए गए 100 उठक-बैठक, पैरों के मसल्स क्रैक, चलना-फिरना भी मुश्किल

By Newsdesk Admin
07/09/2025
Share

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ स्थित DAV पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा समृद्धि गुप्ता (8 साल) को उसकी शिक्षिका ने इतनी क्रूर सजा दी कि बच्ची के पैरों के मसल्स तक क्रैक हो गए।

Contents
  • बच्ची की हालत नाजुक
  • आखिर क्यों दी गई सजा?
  • प्रशासन की प्रतिक्रिया
  • बच्चों पर शारीरिक दंड गैरकानूनी
  • परिवार की मांग

बच्ची की हालत नाजुक

पीड़िता को शिक्षिका ने टॉयलेट जाने पर पहले डंडे से मारा और फिर क्लास में 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी। लगातार उठक-बैठक से बच्ची के पैरों में असहनीय दर्द शुरू हो गया।

हालत इतनी बिगड़ी कि बच्ची खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्ची के पैरों के मसल्स क्रैक हो चुके हैं और वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है।

आखिर क्यों दी गई सजा?

जानकारी के मुताबिक, समृद्धि जब टॉयलेट जा रही थी तो उस समय शिक्षिका नम्रता गुप्ता मोबाइल चला रही थीं। उन्होंने छात्रा से सवाल किया कि वह कहां जा रही है।

जब छात्रा ने टॉयलेट जाने की बात बताई तो शिक्षिका ने पहले डंडे से मारा और फिर क्लास में बुलाकर 100 उठक-बैठक करने को कहा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO दिनेश झा) ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।

वहीं, सीतापुर BEO इंदु तिर्की ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की टीम 2 दिनों में जांच करेगी और यदि शिक्षिका दोषी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई होगी।

बच्चों पर शारीरिक दंड गैरकानूनी

सुप्रीम कोर्ट और Right to Education Act, 2009 की धारा 17 के अनुसार बच्चों को मानसिक और शारीरिक दंड देना पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद स्कूलों में इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

परिवार की मांग

समृद्धि वर्तमान में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह अपने बड़े पिता अनुराग गुप्ता के साथ गुतुरमा गांव, प्रतापगढ़ में रहकर पढ़ाई करती है।

उसके पिता मनोज गुप्ता अंबिकापुर में नौकरी करते हैं। परिवार ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की है।

Liquor Scam Case : 3,200 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में बिट्‌टू के EOW आज कोर्ट में पेश करेगी चालान
Durg Water Supply Update : बिजली मेंटेनेंस के चलते 1 घंटे का शटडाउन; दोपहर और शाम की जलापूर्ति पर पड़ेगा सीधा असर
Gariaband Land Record Error : भूमि रिकार्ड में गड़बड़ी, पटवारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Medicinal Farming Women Empowerment : चारागाह से करोड़ों की राह! महिलाओं ने औषधीय खेती से बदली किस्मत
Elephant Rescue Operation Chhattisgarh : गांव में गिरे हाथी की चिंघाड़ से मचा हड़कंप, 8 घंटे बाद चला बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?