CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drug Syndicate Scandal : समाजसेवी-राजनेता के बेटे से होगी पूछताछ, 850 से ज्यादा रईसजादे जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला

Drug Syndicate Scandal : समाजसेवी-राजनेता के बेटे से होगी पूछताछ, 850 से ज्यादा रईसजादे जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 सितम्बर। राजधानी रायपुर में पकड़े गए ड्रग्स सिंडिकेट (Drug Syndicate Scandal) केस का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने ड्रग्स बेचने वाले सिंडिकेट (Drug Syndicate Scandal) के सदस्य नव्या मलिक, विधि अग्रवाल और रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो से पूछताछ के बाद एक सूची तैयार की है। इसमें सबसे ऊपर समाजसेवी और राजनेता के बेटे का नाम है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी।

नव्या–विधि गुट के सदस्य भिड़े देर रात
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लवकुश वाटिका के पास शुक्रवार देर रात नव्या मलिक और विधि अग्रवाल से जुड़े गुटों में विवाद होने की जानकारी सामने आई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फंसाने का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। इस दौरान एक बिल्डर भी मौजूद था, जिसने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। हालांकि पुलिस अधिकारी इस विवाद (Drug Syndicate Scandal) की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

इस तरह चलता था नशे का कारोबार
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी शुरुआत में वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर नए ग्राहकों को जोड़ते थे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे। बाद में कारोबार को सीमित कर केवल भरोसेमंद और परिचित ग्राहकों को ही सप्लाई दी जाने लगी। आरोपी एडवांस पेमेंट लेने के बाद होटल, पब, बार और आफ्टर पार्टी जैसे ठिकानों पर डिलीवरी करते थे। इन पार्टियों में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी था, ताकि केवल चुनिंदा लोग ही पहुंच सकें। पुलिस को शक है कि कई प्रभावशाली लोग इस नेटवर्क (Drug Syndicate Scandal) को संरक्षण देते रहे हैं।

पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में
जांच टीम अब उन युवाओं और आयोजकों की सूची बना रही है, जिन्होंने नियमित रूप से इन पार्टियों में हिस्सा लिया। 850 से ज्यादा नाम सामने आए हैं, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल परिवारों से जुड़े रईसजादे भी हैं। पुलिस का कहना है कि सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इन इलाकों के रईसजादे शामिल
पुलिस की सूची में शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, समता कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड, कटोरा तालाब, संतोषी नगर, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा जैसे इलाकों के कई बड़े कारोबारी और रसूखदार परिवारों के नाम शामिल हैं। इस मामले ने राजधानी में सनसनी फैला दी है।

कांकेर में 50 हजार की इनामी महिला माओवादी और सहयोगी गिरफ्तार, 4 बंदूक, 50 बम सहित सामान बरामद
World Consumer Rights Day : सुरक्षित उत्पाद और जागरूक उपभोक्ता पर जोर, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी ने दिलाया संरक्षण का संकल्प
जब बड़े ने बताया काम तो छोटे ने घोंप दिया चाकू 🛑 नशे में था बड़ा भाई, काम का फरमान सुनते ही छोटे को आया गुस्सा, हैरान कर देगी रिश्तों के कत्ल की कहानी
नोएडा डे केयर में 15 महीने की मासूम से हैवानियत — थप्पड़, बेल्ट से पिटाई और दांतों से काटने तक की बर्बरता…
Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने…

WhatsApp APK File Cyber Fraud
APK File Cyber Fraud : WhatsApp पर APK फाइल आई, ऑटो डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 4.15 लाख

APK File Cyber Fraud : पुलिस अब यह…

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?