CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Health Initiative Success : आयुष्मान भारत योजना ने प्रदेश के एक गरीब मरीज को दिया नया जीवन

Health Initiative Success : आयुष्मान भारत योजना ने प्रदेश के एक गरीब मरीज को दिया नया जीवन

By Newsdesk Admin
09/09/2025
Share
Health Initiative Success
Health Initiative Success

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की पहल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन का संबल साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना(Health Initiative Success), मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आमजन को गंभीर बीमारियों से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कर रही है। इस योजना से जशपुर जिले के पुरानी टोली निवासी 46 वर्षीय मजदूर वीरेंद्र खाखा को नया जीवन मिला।

वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का महंगा इलाज उनके लिए असंभव था, लेकिन आयुष्मान कार्ड की मदद से जिला अस्पताल जशपुर और रायपुर मेकाहारा में उनका संपूर्ण इलाज निःशुल्क हुआ (Health Initiative Success)। आज वे पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।

वीरेंद्र खाखा बताते हैं कि करीब 9–10 महीने पहले उनके मुँह में घाव हुआ था। पहले तो साधारण समझकर अनदेखा किया, पर घाव ठीक नहीं हुआ। जिला अस्पताल जशपुर पहुँचा तो डॉक्टरों ने रायपुर रेफर किया (Health Initiative Success)। वहाँ जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। शुरुआत में बहुत डर लगा कि खर्च कैसे उठाऊँगा।

रायपुर में दो कीमोथेरेपी हुई, लेकिन बार-बार जाना संभव नहीं था। फिर डॉक्टर लक्ष्मीकांत आपट ने कहा कि शेष इलाज जशपुर में भी हो सकता है। यहाँ चार चरण की कीमोथेरेपी कराई गई। दवा, खून और सभी जांच निःशुल्क हुईं । आज मैं पूरी तरह ठीक हूँ और बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी रहा हूँ। सच कहूँ तो अगर आयुष्मान कार्ड न होता तो मेरा इलाज अधूरा रह जाता। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

डॉ. लक्ष्मीकांत आपट, इंचार्ज डे-केयर कीमोथेरेपी, जिला अस्पताल जशपुर ने बताया कि जब मरीज हमारे पास आए थे तो उनके मुँह में बड़ा घाव था। प्रारंभिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहाँ से लौटने के बाद शेष चार चरण की कीमोथेरेपी जशपुर में पूरी कराई गई। यह सम्पूर्ण इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क (Health Initiative Success) हुआ। हाल ही में कराए गए सीटी स्कैन में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

आयुष्मान भारत योजना ने गरीब और कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया मापदंड स्थापित किया है, और जशपुर के वीरेंद्र खाखा की कहानी इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण है, जो पूरे प्रदेश के मरीजों को उम्मीद और नया जीवन देने का संदेश देती है।

STP Project in Chhattisgarh : विधानसभा में STP पर घमासान, भ्रामक जानकारी देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग
लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी
Ambulance Accident : तेज रफ्तार एंबुलेंस घर में घुसी, सो रहे युवक की मौत
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान
Pregnant Wife Murder: बिलासपुर में खौफनाक वारदात, बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Modi Cabinet Expansion
Modi Cabinet Expansion : कमजोर रिपोर्ट कार्ड वाले मंत्रियों पर गिरेगी गाज, मोदी सरकार 3.0 के पहले बड़े फेरबदल की तारीखें तय

सीजी भास्कर, 30 मई : देश की सर्वोच्च…

Bastar Recanalization Camp
Bastar Recanalization Camp  : नक्सलियों ने जबरन छीनी थी पिता बनने की खुशियां, अब मिटेगा वो दंश

सीजी भास्कर, 30 मई : लाल आतंक और…

CG Risali Accupressure Camp : बिना दवा और सुई के ठीक हो रहे हैं 20 से अधिक असाध्य रोग

सीजी भास्कर, 30 मई : भिलाई के प्रगति…

AAP Deled Protest : 10 जून तक नियुक्ति नहीं तो आर-पार की जंग, आमरण अनशन पर बैठेंगे आप

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ में डीएड…

Portugal Businessmen Death : यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़

गांजा तस्करी में महिला समेत तीन को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

28/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Cyber Fraud Police Training Raipur: साइबर ठगों से निपटने पुलिस की विशेष ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट तेजस के तहत कांस्टेबल बन रहे टेक-सक्षम

31/01/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 40 हजार से ज्यादा शिकायतें, रायपुर में 21 लाख की वसूली शुरू

07/08/2025
Bilaspur Train Accident Investigation
छत्तीसगढ़

Bilaspur Train Accident Investigation : सीआरएस के समक्ष सभी 22 कर्मचारियों के बयान किए गए दर्ज

08/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?