CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार

सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Good Samaritan Scheme
Good Samaritan Scheme

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की (Good Samaritan Scheme) के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

यह पुरस्कार किसी भी राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा।

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में इस योजना की समीक्षा करते हुए –

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे विशेष मौकों पर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा ने अधिकारियों को (Good Samaritan Scheme) का क्रियान्वयन गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने में स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए और स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर सख्ती से रोक लगे।

दोपहिया वाहनों में हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।

बैठक में आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने, होर्डिंग लगाने और सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

CM Vishnudeo saiपरिवहन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारत सरकार की (Good Samaritan Scheme) को लागू करने के लिए जिला स्तर पर समितियाँ गठित की गई हैं।

ये समितियाँ पुलिस थानों और अस्पतालों से जानकारी लेकर प्रकरणों की समीक्षा करेंगी और योग्य राहवीरों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने के लिए परिवहन आयुक्त को प्रस्ताव भेजेंगी।

इसके बाद परीक्षण कर पुरस्कार राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से राहवीरों को भेजी जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट पर गुजरने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को विशेष कदम उठाने होंगे।

एनएचएआई अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी टोल नाकों के पास अनियंत्रित गति पर रोक लगाने के लिए 22 पेट्रोलिंग टीम गठित की गई हैं।

ये टीमें 50 किलोमीटर के दायरे में रोड क्लियरेंस करती हैं और सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं को काउ कैचर टीम को सौंपती हैं।

इसके लिए राज्य में 113 काउ कैचर टीम गठित की गई है।

बैठक में (Good Samaritan Scheme) के साथ हिट एंड रन प्रकरण और अन्य सड़क सुरक्षा उपायों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
High Speed Rail Trial : बिलासपुर–भूपदेवपुर चौथी लाइन पर 110 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
DSP Transfer : 11 DSP का तबादला, नक्सल क्षेत्र भेजे गए, दो रासेयो अफसरों को अतिरिक्त प्रभार
Baloda Bazar Bike Accident : बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल
CG waqf बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे का बड़ा खुलासा, 90% संपत्तियों पर अतिक्रमण का दावा
Cabinet Meeting Decisions : कैबिनेट बैठक में ग्रामीण बस योजना, तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों के समायोजन जैसे अहम फैसले

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?