CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Phil Salt Century : 8 छक्के, 15 चौके… फिल सॉल्ट का बाउंड्री से बना 108 रन का शतक, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

Phil Salt Century : 8 छक्के, 15 चौके… फिल सॉल्ट का बाउंड्री से बना 108 रन का शतक, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर नया इतिहास (Phil Salt Century) रच दिया। उन्होंने दूसरे T20I में ऐसी पारी खेली कि पूरा मैनचेस्टर मैदान तालियों से गूंज उठा। सॉल्ट ने महज 39 गेंदों में शतक ठोककर इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पीछे छोड़ दिया।

बाउंड्री से बनाए 108 रन

फिल सॉल्ट का बल्ला मैनचेस्टर में आग उगलता (Phil Salt Century) दिखा। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 141 रन जड़े, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल थे। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही 108 रन ठोक डाले। इससे पहले सॉल्ट ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल बाउंड्री से 88 रन बनाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड टूटा

सॉल्ट ने 39 गेंदों में शतक पूरा किया और इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड लियम लिविंगस्टोन के नाम था, जिन्होंने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक जड़ा था।

सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

इस पारी के साथ फिल सॉल्ट ने T20I क्रिकेट में 4 शतक पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 42 पारियों में हासिल की, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 4 शतक के लिए 80 पारियां खेलीं। यानी सॉल्ट ने दोगुनी तेजी से यह मील का पत्थर छुआ।

फिलहाल T20I में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (5 शतक, 114 पारियां) और भारत के रोहित शर्मा (5 शतक, 151 पारियां) के नाम है।

रबाडा का अनचाहा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी इस मैच (Phil Salt Century) में सुर्खियों में रहे, लेकिन गलत कारणों से। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 70 रन लुटा दिए और 17.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इसके साथ ही रबाडा साउथ अफ्रीका के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने T20I में सबसे ज्यादा रन खर्च किए। इससे पहले 2015 में काइल एबॉट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रन दिए थे।

27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी
Chhattisgarh State Shooting Meet 2026 : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आगाज
एशिया कप 2025 से पहले बड़ा झटका, टीम इंडिया से हटेगा ड्रीम11 का नाम
Bangladesh Captain Resigns : टेस्ट में मिली पारी और 78 रन से हार…निराशन कप्तान ने छोड़ दी टीम की कमान…
विधायक रिकेश सेन डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष बने, कहा – “खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?