CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » La Nina IMD Warning: अगले महीने लौट सकता है ला नीना, देश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

La Nina IMD Warning: अगले महीने लौट सकता है ला नीना, देश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

By Newsdesk Admin 14/09/2025
Share

भारत में इस साल मानसून सीजन (Monsoon Season) सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहा है। अब मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि साल के आखिर में ला नीना (La Nina IMD Warning) की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Contents
अक्टूबर-दिसंबर में 71% संभावनामानसून के दौरान बनी रहेगी तटस्थ स्थितिवैज्ञानिकों का आकलनIISER की स्टडी और चेतावनीपहाड़ी राज्यों में होगी भारी बर्फबारी

अक्टूबर-दिसंबर में 71% संभावना

अमेरिका के जलवायु पूर्वानुमान केंद्र (Climate Prediction Center) ने संकेत दिया है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच ला नीना (La Nina Possibility) लौटने की 71% संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी माना है कि मानसून के बाद इस बार ठंड का असर सामान्य से कहीं ज्यादा हो सकता है।

मानसून के दौरान बनी रहेगी तटस्थ स्थिति

IMD के अनुसार, वर्तमान में प्रशांत महासागर में न तो एल नीनो (El Nino) और न ही ला नीना (La Nina) की स्थिति है। मानसून के दौरान यही तटस्थ माहौल रहेगा। लेकिन मानसून खत्म होते ही अक्टूबर-दिसंबर के बीच ला नीना बनने की संभावना 50% से ज्यादा आंकी गई है। यह भारत में खासकर उत्तर भारत को प्रभावित करेगा।

वैज्ञानिकों का आकलन

स्काइमेट वेदर (Skymet Weather) के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ठंडा जरूर है, लेकिन अभी यह ला नीना की सीमा तक नहीं पहुंचा है। अगर समुद्र की सतह का तापमान लगातार तीन तिमाहियों तक 0.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए, तभी इसे ला नीना (La Nina Effect) माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति बनती है तो भारत में भीषण ठंड और पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी तय है।

IISER की स्टडी और चेतावनी

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) और ब्राज़ील के शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी में बताया कि 2024 में आया ला नीना (La Nina 2024) उत्तर भारत में शीत लहरें लाने का बड़ा कारण था। रिसर्च के अनुसार, इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव होता है और ऊपरी इलाकों से ठंडी हवा सीधे भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आती है। यही कारण है कि ला नीना वाले सालों में शीत लहरें ज्यादा लंबी और कड़कड़ाती होती हैं।

पहाड़ी राज्यों में होगी भारी बर्फबारी

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस बार ला नीना पूरी तरह सक्रिय हुआ तो उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में (Heavy Snowfall in Himalaya) रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में पारा काफी नीचे जा सकता है।

You Might Also Like

IMD Alert Chhattisgarh : गर्मी से राहत के संकेत, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

Banda becomes the hottest city in the world : केंद्र ने दिए हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश

Effect of heat : अंडों के दाम में उछाल, कई शहरों में कीमत 7 रुपये तक पहुंची

The threat of a super El Nino : बढ़ेगी गर्मी, कमजोर हो सकता है मानसून, सूखे की आशंका

Severe heat wreaks havoc in Chhattisgarh : 45.5 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट

Newsdesk Admin 14/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

ED raids in Bilaspur

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Massive fire breaks out at plastic factory

Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो

Lakhs of rupees defrauded in the name of…

Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

Sunday market chaos

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child

You Might Also Like

IMD Alert Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डमौसम

IMD Alert Chhattisgarh : गर्मी से राहत के संकेत, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

29/04/2026
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसमराज्यस्वास्थ्य

Banda becomes the hottest city in the world : केंद्र ने दिए हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश

28/04/2026
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसमराज्यस्वास्थ्य

Effect of heat : अंडों के दाम में उछाल, कई शहरों में कीमत 7 रुपये तक पहुंची

28/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसमराज्यस्वास्थ्य

The threat of a super El Nino : बढ़ेगी गर्मी, कमजोर हो सकता है मानसून, सूखे की आशंका

28/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?