CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IRCTC Rules : रेलवे का कड़ा फैसला, शुरुआती 15 मिनट तक ‘नो आधार-नो टिकट’ नियम लागू

IRCTC Rules : रेलवे का कड़ा फैसला, शुरुआती 15 मिनट तक ‘नो आधार-नो टिकट’ नियम लागू

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
IRCTC Rules
IRCTC Rules

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। रेलवे अब जनरल टिकट बुकिंग के लिए नया नियम लागू करने जा रही है। इसके तहत जिन यात्रियों के पास आधार नंबर नहीं होगा, वे बुकिंग खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक आनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। (IRCTC Rules) ये नियम एक अक्टूबर से लागू होंगे और यात्रियों को तत्काल प्रभाव से इसका पालन करना होगा। मौजूदा समय में यह प्रावधान तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू है, लेकिन अब इसे सामान्य रिजर्वेशन तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे का मानना है कि इस कदम से टिकट बुकिंग प्रणाली का दुरुपयोग रुकेगा और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि बुकिंग खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल वही यात्री (IRCTC Rules) ऑनलाइन रिजर्वेशन कर पाएंगे जिनके पास आधार नंबर दर्ज होगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई ट्रेन एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे रवाना होने वाली है और आरक्षण उसी दिन सुबह 10 बजे खुलेगा, तो पहले 15 मिनट तक केवल आधार से जुड़े यात्री ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे।

15 मिनट के बाद अधिकृत टिकट एजेंटों को भी टिकट बुक करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। रेलवे ने कहा है कि कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों से जनरल टिकट बुकिंग में कोई परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही, बुकिंग खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक अधिकृत टिकट एजेंटों को टिकट बुक करने से रोकने का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पहले तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 15 मिनट रोक का नियम लागू किया गया था। अब उसी व्यवस्था को जनरल टिकट बुकिंग तक बढ़ाया जा रहा है। (IRCTC Rules) इससे यात्रियों को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”
Fisheries Inspector Final List : मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों पर भर्ती, अंतिम चयन सूची जारी, यहां देखें नाम
Employment Fair Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर, 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए रायपुर में लगेगा महाकुंभ
Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम
Assistant Professor Vacancy : सहायक प्राध्यापक भर्ती – दो माह बाद भी विज्ञापन जारी नहीं, 625 पद अटके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?